कोटा

सावधान! ब्लैक लिस्टेड हैं राजस्थान के ये 24 ई-मित्र कियोस्क, भूलकर भी यहां से न करें लेन-देन

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्रदेश के दो दर्जन ई-मित्र कियोस्क को ब्लैकलिस्ट किया।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2018, 8:35 PM IST
eMitra rate list

कोटा . सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्रदेश के दो दर्जन ई-मित्र कियोस्क को ब्लैकलिस्ट किया। विभाग ने इन कियोस्क संचालकों की संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। आमजन अब इन कियोस्क से कोई भी लेन-देन व अन्य सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

कोटा के भीमगंजमंडी में सीएमएस कम्प्यूटर्स लिमिटेड के नाम से संचालित ई-मित्र कियोस्क संचालक आशु चौधरी के खिलाफ पिछले दिनों बिजली-नल व अन्य बिलों की राशि के मामले में 20 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट नयापुरा व कैथूनीपोल थाने में कराई गई थी। हालांकि संबंधित कियोस्क संचालक को जेल भेज दिया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में कियोस्क को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

कहां कितने ब्लैक लिस्ट

जोधपुर में तीन, भीलवाड़ा, लालपुरा-हनुमानगढ़, धौलपुर, बाड़मेर, बीकानेर , जयपुर , टोंक में दो-दो, पाली, सीकर, नागौर, कोटा, हिण्डौन, अलवर, ब्यावर-अजमेर में एक-एक ई-मित्र कियोस्क को ब्लैक लिस्ट किया गया है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक तरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में 24 कियोस्क ब्लैक लिस्टेड किए गए हैं। भीमगंजमंडी में पिछले दिनों एक ई-मित्र कियोस्क पर कार्रवाई की थी। इसमें संचालक ने वित्तीय अनियमितता के मामले में 20 लाख की धोखाधड़ी की थी। इसकी दो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इसे भी ब्लैक लिस्ट किया।

Published on: