www.patrika.com/rajasthan-news/
कोटा। कोटा स्थित विज्ञान नगर थाना मंगलवार रात को धार्मिक स्थल पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद विज्ञान नगर पुलिस द्वारा डीजे जप्त कर कर ले जाए जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पत्थरबाजी के दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सतर्कता के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब आधा दर्जन थानों के पुलिस बल को मौके पर तैनात किए गय है। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के लोगों की समझाइश कर दी गई है। घटना के बाद बुधवार सुबह भी घटनास्थल पर पुलिस जाप्ता तैनात है।
वहीं दूसरी ओर... गलत काउंसलिंग को लेकर डीईओ में हंगामा
कोटा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक में मंगलवार को छह डी काउंसलिंग गलत करने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते बीच में काउंसलिंग को रोकना पड़ा। एक घंटे के बाद शिक्षकों के अनुसार काउंसलिंग शुरू करने पर सहमति बनी, तब जाकर दोबारा काउंसलिंग शुरू हो पाई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक ने गणित एवं विज्ञान विषय की काउंसलिंग के लिए 52 अभ्यार्थियों की मुख्य सूची जारी की थी। लगभग 20 अभ्यार्थियों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई थी। काउंसलिंग से पूर्व 10 अभ्यार्थियों ने विकल्प पत्र भरकर अपने विद्यालय में ही रहने का विकल्प दे दिया। अधिकारियों ने शेष 42 की काउंसलिंग का अवसर दिया, लेकिन अधिकारियों ने बीच में वेटिंग महिलाओं को शामिल करते हुए पुरुष शिक्षक को दरकिनार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर शिक्षकों ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष प्रकाश जायसवाल को बुला लिया। उसके बाद शिक्षकों ने हंगामा शुरू कर दिया। काउंसलिंग को रूकवा दिया। इसी बीच एडीईओ राजेश चंदेल ने बीकानेर बात करने का समय मांगा। नारेबाजी करते हुए शिक्षक धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद वेटिंग वालों को मुख्य सूची के बाद ही शामिल करने की समहति बनने के बाद दोबारा काउंसलिंग शुरू हो पाई।