कोटा

कोटा में आए सुपरफास्ट चोर, मात्र 10 मिनट लेते हैं लाखों की चपत लगाने में

कोटा. चोरो के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वे महज 10 मिनट में ताले तोड़कर लाखों की चपत लगा रहें है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2017, 11:12 PM IST
Theft in Kota

चोरो के हौंसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने महज 10 मिनट में ही घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अलमारी को सरिए से तोड़कर चार लाख के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

झालावाड़ केद्रीय सहकारी बैंक में कार्यरत रंगबाडी योजना निवासी मुकेश वर्मा ने बताया कि शनिवार सायं 5.30 बजे के करीब वह पास ही फोटो स्टूडियो पर अपनी पत्नी रेखा वर्मा के साथ कुछ फोटो बड़े करवाने के लिए गए थे। फोटो स्टूडियों पर वह एक शादी की एलबम लेकर गए थे, लेकिन वहां एक एलबम से काम नहीं हुआ तो उन्होंने अपने भाई प्रीतम वर्मा को फोन कर दूसरी एलबम साथ लाने के लिए कहा।

फोन करते ही भाई प्रीतम मां गीता बाई को साथ लेकर स्टूडियों पहुंच गया। एलबम देकर भाई व मां तुरंत ही वहां से वापस घर चले गए। उन्होंने घर जाकर देखा तो घर की गैलरी के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे और अंदर अलमारी खुली पड़ी थी, जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी गायब थी।

शादी में दोनो पक्ष की और से दिए गए थे जैवर

मुकेश ने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2016 में हुई थी और शादी में दोनो पक्षों की और से दिए गए सभी जेवर चोरों ने चुरा लिए। उन्होंने कहा कि घर से 7 तोला सोना व 1 किलो चांदी के साथ 18 हजार रुपए नकद चोरो द्वारा चुरा लिए गए हैं। इस सम्बंध में महावीर नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। वहीं थानाधिकारी तारांचद ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

Published on: