कोटा

गांव में घुसा 7 फीट का मगरमच्छ… कंधे पर डालकर ले गया युवक, देखें वीडियो

कोटा जिले के इटावा क्षेत्र के बंजारी गांव की घटना, मगरमच्छ आने पर गांव वालों ने दी वन विभाग को सूचना, नहीं आया कोई, ग्रामीण युवक ने पकड़ कर किया रेस्क्यू
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jul 2025, 8:45 PM IST
crocodile on kota

कोटा। कोटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सात फीट के मगरमच्छ को अपने कंधे पर लेकर घूम रहा है। आस-पास के लोग इस दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो लेते रहे। बाद में मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ दिया गया।

नहीं पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के इटावा क्षेत्र के बंजारी गांव की तलाई में गत एक वर्ष से मगरमच्छ होने से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया। ग्रामीणों को फिर से मगरमच्छ दिखाई दिया तो इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।

टाइगर को दी सूचना

इसके बाद गांव के लोगों ने समाजसेवी हयात खान टाइगर को सूचना दी। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत कर 7 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। टाइगर ने मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाया और गैंता गांव के पास चंबल नदी में छोड़ दिया। क्षेत्र में टाइगर नाम से मशहूर हयात खान ने कई बार मगरमच्छ को अपनी रिस्क पर सुरक्षित रिलीज किया है।

Updated on:
22 Jul 2025, 8:45 PM IST
Published on: