कोटा

मोनो लगेगा………….सौ से अधिक पौधे रोपे, हरियाली का लिया संकल्प

Jul 28, 2026
Rajasthan

बड़गांव. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के अंतर्गत कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न किस्मों के लगभग 115 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंता के सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवीलाल पालीवाल रहे। उन्होंने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने हाथों से बच्चों को सीड बॉल (बीज गोले) बनाने की पूरी विधि सिखाई और इसके फायदों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने आगामी समय में 2000 सीड बॉल बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया बानो ने की। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए करंज, जामुन, नीम, शीशम और गुलमोहर आदि उपयोगी किस्मों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक घनश्याम मालव, रमेश और हजारी लाल, परशुराम, मुकेश गोचर का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय की छात्राएं और श्रमिक भी उत्साह के साथ मौजूद रहे।

Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am