कोटा

MP से NEET की तैयारी करने आए 17 साल के स्टूडेंट की कोटा में मौत, आखिरी बार कॉल पर ये हुई थी बात

NEET Aspirant From MP Dies In Kota Hostel: अभिजीत नहाने के बाद बालकनी की ओर गया और अचानक उसका पैर फिसल गया। वह सीधे छठी मंजिल से नीचे गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2025, 10:39 AM IST
Feature image
मृतक और हॉस्टल (फोटो: पत्रिका)

Kota Student Suicide Or Murder Case: कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर पांच पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र अभिजीत यदुवंशी मध्यप्रदेश के विदिशा जिले का निवासी था और हाल ही में कोटा आया था। वह नीट की तैयारी कर रहा था और एक बहुमंजिला हॉस्टल की छठी मंजिल पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब अभिजीत नहाने के बाद बालकनी की ओर गया और अचानक उसका पैर फिसल गया। वह सीधे छठी मंजिल से नीचे गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हॉस्टल स्टाफ ने उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीएसपी लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि छात्र ने सुबह 8:15 बजे तक नाश्ता किया और अपने साथियों से बातचीत की थी। इसके बाद वह कमरे में गया और नहाने चला गया। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान का दृश्य कैद हुआ है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या आत्महत्या। पुलिस ने जब परिजनों के आने पर कमरे का ताला खोला, तो अंदर से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई अभिषेक रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उन्होंने हॉस्टल संचालक से बालकनी में नेट लगाने की बात कही थी, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज किया गया, जो इस हादसे का कारण बना। उन्होंने कहा कि सुबह अभिजीत से उनकी बात हुई थी और उसने नहाने के बाद दोबारा बात करने को कहा था, लेकिन एक घंटे बाद ही हादसे की सूचना मिल गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हॉस्टल संचालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
9 Jun 2025, 10:39 AM IST
Published on: