6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने RPET में बनाई थी 48वीं रैंक आज BSNL में उपखंड अभियंता, बेटे ने JEE Advanced Result 2025 में AIR-1 लाकर रचा इतिहास

JEE Advanced AIR 1 Rajit Gupta: रजित के पिता दीपक गुप्ता भी 1994 में इसी कोटा कोचिंग के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट रह चुके हैं। उन्होनें राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (आरपीईटी) की तैयारी की और 48वीं रैंक हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 2 Jun 2025, 11:14 AM IST

AIR-1 रजित गुप्ता (फोटो: पत्रिका)

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट इस बार करियर सिटी कोटा के लिए काफी खास है। कोटा के कोचिंग संस्थानों से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने नीट एवं जेईई एडवांस्ड में काफी बार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब कोटा के स्थानीय विद्यार्थी ने इस उपलब्धि को हासिल किया हो। जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर चुके स्टूडेंट रजित गुप्ता कोटा के महावीर नगर में रहते हैं।

रजित के परिवार में सफलता का यह क्रम नया नहीं हैं। परिवार में शुरू से पढ़ाई व अनुशासन का माहौल मिला। रजित के पिता दीपक गुप्ता भी 1994 में एलन कोटा कोचिंग के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट रह चुके हैं। उन्होनें राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (आरपीईटी) की तैयारी की और 48वीं रैंक हासिल की।

रजित के पिता दीपक ने बताया कि 'मैं खुद इस कोचिंग के निदेशक से पढ़ा हुआ हूं। हमारे समय में आईआईटी का उतना क्रेज नहीं था। उस समय राजस्थान में तीन ही इंजीनियरिंग कॉलेज थे इसलिए आरपीईटी काफी प्रतिष्ठित एग्जाम माना जाता था। मैंने कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की फिर एनआईटी प्रयागराज (उस समय इलाहबाद) से एमटेक की। फिलहाल बीएसएनएल में उपखंड अभियंता हूं।'

दीपक गुप्ता ने कहा कि 'मैंने भी इसी कोटा कोचिंग से शिक्षा ली थी, तब मैं प्रभावी और प्रभावशाली टीचिंग मैथेडोलॉजी से परिचित था, इसलिए जब मेरे बेटे को जेईई की तैयारी के लिए दाखिला दिलाने का समय आया, तो मैंने संस्थान के बारे में कोई दूसरा विचार नहीं किया।' उन्होंने कहा, 'मैंने अपने बेटे की प्रतिभा और कोटा कोचिंग की पढ़ाई पर भरोसा करते हुए तुरंत ही उसे जेईई की कोटा कोचिंग के लिए कोटा कोचिंग में दाखिला दिला दिया।'

यह भी पढ़ें : JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड में कोटा के रचित की पहली रैंक, टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह