कोटा

ACB Action: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े 2 कांस्टेबल, केस हटाने के नाम पर ले रहे थे 30 हजार रुपए

2 Constable Arrested For Taking Bribe: परिवादी के इशारे पर एसीबी टीम ने दोनों कांस्टेबलों को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 9:08 AM IST
Feature image

ACB Action In kota: एसीबी की टीम ने बुधवार को दादाबाड़ी थाने में तैनात दो कांस्टेबल बनवीर आचार्य और मनीष जांगिड़ को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दो बच्चे एक मामले में आरोपी हैं। आरोपियों को राहत दिलाने और उनका नाम केस से हटाने के लिए दोनों कांस्टेबलों ने 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने परिवादी को 10 हजार रुपए कांस्टेबलों को देने के लिए कहा। जैसे ही कांस्टेबल ने रिश्वत के 10 हजार रुपए लिए टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत की पूरी रकम एक साथ लेने पर अड़े

जब परिवादी कांस्टेबलों के पास 10 हजार रुपए लेकर पहुंचा तो वे पूरे 30 हजार एक साथ लेने पर अड़ गए और 10 हजार रुपए लौटाने लगे। फिर उसने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और बाकी राशि ऑनलाइन देने की बात कही। इसी दौरान परिवादी के इशारे पर एसीबी टीम ने दोनों कांस्टेबलों को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है। एसीबी की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन दोनों में से एक कांस्टेबल आसूचना में लगा हुआ है।

Updated on:
3 Apr 2025, 9:08 AM IST
Published on: