कोटा

नाका छोड़कर भागे आरटीओ इंस्पेक्टर धारा सिंह का हुआ ऐसा बुरा हाल

एसीबी का छापा पड़ते ही खुद को बचाने के लिए आरटीओ इंस्पेक्टर धारा सिंह ऐसा भागा कि सड़क पर ही गिर पड़ा और उसका हाथ टूट गया।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 9:20 AM IST
ACB, ACB Rajasthan ACB Kota, Bribe Case In Rajasthan, Rto Jhalawar, ACB Trap, RTO Trap In Bribe, RTO SI Trap in Jalawar, Rajasthan Patrika, Jhalawar Patrika, Jhalawar News, Jhalawar Patrika News,  RTO Flying squad Trap In Jhalawar
acb trap rto Inspector Dhara singh while taking bribe at jhalawar

एसीबी कोटा की टीम ने सोमवार रात जैसे ही झालावाड़ में परिवहन विभाग के कर्मचारयों को ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ने की कार्रवाई की तो ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए पकड़े जाने के डर से रायपुर परिवहन नाके से परिवहन निरीक्षक धारा सिंह भाग खड़े हुए। एसीबी कांस्टेबल मनोज शर्मा ने जब धारा सिंह को भागते हुए देखा तो उन्होंने भी तुरंत पीछे-पीछे दौड़ लगा दी। बचने और पकड़ने के लिए लगाई गई इस दौड़ में धारा सिंह हाईवे पर ही गिर पड़े। धारा सिंह सड़क पर इतनी बुरी तरह गिरा कि उसका हाथ तक फ्रेक्चर हो गया। आरटीओ इंस्पेक्टर को पकड़ने के चक्कर में एसीबी कांस्टेबल मनोज भी चोटिल हो गए।

अब खुलेंगे आरोपियों के लॉकर

एसीबी टीम ने बताया कि पकड़े सभी कर्मचारियों व एक दलाल समेत निरीक्षक के बैंक लॉकर की भी जांच की जाएगी। क्योंकि इतना बड़ा लेनदेन रोज होता है तो जरूर काली कमाई का बड़ा हिस्सा इन लोगों ने लॉकर में छिपा कर रखा होगा। इसके साथ ही इन लोगों के इन्वेस्टमेंट भी जांचे जाएंगे। इतना ही नहीं ट्रकों से अवैध वसूली के इस लेन-देन में शामिल अधिकारियों को भी ट्रेस किया जा रहा है।

कोटा में जातरू बनकर की थी रैकी

एसीबी की टीम ने कोटा में भी 5 अगस्त को परिवहन विभाग के दो उप निरीक्षक गार्ड व दलाल समेत 7 जनों को रंगे हाथों पकड़ा था। बूंदी रोड पर की गई कार्यवाही के दौरान एसीबी टीम ने जातरू बनकर रैकी की थी। ट्रकों में खलासी बनकर बैठी एसीबी टीमठाकुर चंद्रशील ने बताया कि शिकायतों का सत्यापन करने के लिए एसीबी की टीम ने मार्च से ही तैयारी कर रही थी। टीम के सिपाही ट्रक चालकों के साथ माथे पर साफी बांधकर खलासी के रूप में बैठे थे। टीम ने ही चालकों की रकम पर कैमिकल लगाकर दिए थे। जिसे चालकों द्वारा परिवहन विभाग के कर्मचारियों को देने पर रंगे हाथों पकड़ा।

Updated on:
10 Oct 2017, 9:20 AM IST
Published on: