4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरटीओ उड़नदस्ते की एक रात की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

परिवहन विभाग का उडऩदस्ते की अवैध वसूली 100-200 रुपए तक ही सीमित नहीं थी। एक रात में एक से डेढ़ लाख की कमाई होती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 6 Aug 2017, 10:15 AM IST

ACB, ACB Rajasthan ACB Kota, Bribe Case In Rajasthan, Rto Kota, ACB Trap, RTO Trap In Bribe, RTO SI Trap, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Kota News, Kota, Patrika News,  RTO Flying squad

एसीबी ने ट्रकों से अवैध वसूली करते दबोचा आरटीओ का उड़नदस्ता

कोटा
की सड़कों पर रात भर अवैध वसूली करने वाले परिवहन विभाग (RTO) के उड़नदस्तों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एसीबी जांच में खुलासा हुआ है कि आरटीओ अधिकारियों की अवैध वसूली का नेटवर्क बेहद तगड़ा है। यह लोग ओवरलोडिड वाहनों ने 100-200 रुपए की ही अवैधल वसूली नहीं करते थे, बल्कि मोटा शिकार भी तलाशते थे। सिर्फ एक रात की काली कमाई ही एक से डेढ़ लाख तक पहुंच जाती है।






Read More: एसीबी ने दबोचा ट्रकों से अवैध वसूली करता आरटीओ का उड़नदस्ता

एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि आटीओ के कर्मचारी हर ट्रक चालक से 500 से 2 हजार रुपए तक वसूलते हैं। आरटीओ कर्मियों ने रकम वसूलने के लिए भी एजेंट रख रखे थे। जिनके माध्यम से वसूली का खेल चलता है। जब एजेंट ट्रकों से वसूली कर रहा होता है तो उसके आगे और पीछे चल रहे बाइक सवार पूरी निगरानी करते हैं। यह एजेंट ट्रकों से वसूली गई रकम उड़नदस्ते की गाड़ी तक पहुंचाते हैं।

Read More: कोटा में चोटी कटने से फैली सनसनी, दो महिलाएं हुईं बेहोश

लाखों कमाते हैं एक रात में
एएसपी चंद्रशील ने बताया कि जिस रात कोटा आरटीओ के दो उपनिरीक्षकों और चार सिपाहियों को दबोचा था, उस दिन भी ट्रकों से वसूली का खेल चरम पर था। एजेंटों के जरिए सभी ट्रकों से वसूली की जा रही थी। जो बाहर के ट्रक थे उनसे पांच से दस हजार रुपए मांगे जा रहे थे। जो लोग नहीं दे रहे थे उनकी बिल्टी और ट्रक की आरसी रखवा ली जा रही थी। तड़के कार्रवाई होने तक यह उड़न दस्ता करीब डेढ़ लाख रुपए की काली कमाई कर चुका था, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही एक एजेंट करीब एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

Read More: दस हजार साल पुराने नृत्य पर झूमते हुए मांगी मन्नतें

मुझसे मांगे थे पांच हजार
हिंडोली के बहादुरपुरा निवासी खलासी नंदकिशोर ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि वह ट्रक चालक के साथ अक्सर जयपुर से कोटा माल लेकर आता है। रास्ते में अधिकतर जगहों पर परिवहन व ट्रेफिक पुलिस के सिपाही परेशान करते ही हैं। हर जगह पर उन्हें सौ-दो सौ रुपए देकर हम आगे बढ़ जाते हैं। हमने कई बार पैसे दिए हैं। शनिवार तड़के भी सरिये से भरा ट्रक लेकर कोटा आया, लेकिन जैसे ही कुन्हाड़ी पेट्रोल पम्प पर पहुंचे आरटीओ के उड़नदस्ते ने रोक लिया। बिल्टी और ट्रक की आरसी लेने के बाद ट्रक को ओवरलोड बताकर पांच हजार रुपए मांगे। मना करने पर बिल्टी रख ली। इससे पहले कुछ करते एसीबी ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया।