
- पुलिस व जलदाय विभाग के अधिकारी ने पहुंकर जाम खुलवाया, दिया भरोसा
- महिलाओ ने कहा सिर्फ दस मिनट ही आता है पानी
बारां. शहर के कोटा रोड पर गांधी कालोनी में पेयजल आपूर्ति पर्याप्त नही होने से आक्रोशित महिलाओ ने श्रीकृष्ण गौशाला के समक्ष जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस तथा जलदाय विभाग के अधिकारी मोके पर पहुंचे तथा समझाइश कर जाम को खुलवाया।
गांधी कालोनी के निवासी पुष्पाबाई ऐरवाल, धन्नीबाई, बसन्ती बाई, धनश्याम ऐरवाल, सोनू ऐरवाल, भगवती बैरवा तथा मुकेश ऐरवाल ने बताया कि कालोनी में करीब एक महिने से पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नही हो रही है। दस से पन्द्रह मिनट ही पानी आता है। जिसके चलते परेशानी उठानी पड़ रही है।
पेयजल आपूर्ति पर्याप्त नही होने से आक्रोशित कालोनी की करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओ ने सुबह कोटा रोड पर श्रीकृष्ण गौशाला के समक्ष जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस तथा जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता अनिल कुमार गोचर मोके पर पहुंचे। जहां पर महिलाओ से समझाइश कर जाम हटवाया।
करबी आधे घंटे तक लगाए गए जाम के दौरान दोनो ओर वाहनो की कतारे लग गई थी। मोके पर पहुंचे सहायक अभियन्ता गोचर ने बताया कि कालोनी के निवासीयो ने कम आपूर्ति की जानकारी पूर्व में नही दी। लेकिन फिर भी इनकी जो भी परेशानी है, उसका समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध नल कनेक्शनो से भी लाइन का प्रेशर डाउन होता है। शीघ्र ही अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।