कोटा

Kota: शादी के लिए मना किया तो गुस्साए युवक ने घर आकर कर दिया चाकू से हमला, चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर पहुंचे मोहल्ले वाले

वह मेरी बहिन से शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह गत 3- 4 वर्षों से शादी करने के लिए मेरे परिवार दबाव बना रहा था और मुझे मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 12:50 PM IST
Feature image

Kota Crime News: हाड़ोती के इटावा नगर के महावीर नगर में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे युवक को शादी से मना करने पर उसने युवती के घर पहुंचकर उसकी मां और दो बेटियों को चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए इटावा चिकित्सालय पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

युवती के भाई हेमंत प्रजापति ने बताया कि बारां निवासी गोविंद दूर की रिश्तेदारी में लगता है। वह मेरी बहिन से शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह गत 3- 4 वर्षों से शादी करने के लिए मेरे परिवार दबाव बना रहा था और मुझे मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मंगलवार को युवक गोविंद के माता-पिता दिन में हमारे यहां आए थे और उन्होंने शादी की बात कही थी, हमने मना कर दिया।

इसके बाद शाम को गोविंद स्कूटी लेकर हमारे घर पहुंचा और उसने चाकुओं से मेरी मां मांगी बाई और दोनो बहिनों को हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और तीनों को चिकित्सालय पहुंचाया।

उपनिरीक्षक उमेद सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली थी। मां और दोनों बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया है। बारां निवासी युवक गोविंद की तलाश की जा रही है।

Updated on:
25 Dec 2024, 12:50 PM IST
Published on: