कोटा

कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अगस्त तक

Aug 07, 2026
Rajasthan

कवाई. महिला एवं बाल विकास विभाग की इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष भी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
संस्थान संचालक भूपेंद्र साहू ने बताया कि योजना के तहत 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं एवं बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को आरकेसीएल अधिकृत केंद्र ब्राइट कंप्यूटर पर तीन माह का आरएससीआईटी प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 है।

Updated on:
07 Aug 2026 06:00 am
Published on:
07 Aug 2026 06:00 am