IMD Weather Forecast: आगामी 48 घंटो में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। जिसके बाद अप्रेल के पहले सप्ताह में पुनः तापमान में बढ़ोतरी होगी।
April Weather Forecast: राज्य में उत्तरी हवाओं का असर फिर शुरू हो गया। मौसम केन्द्र ने मौसम में फिर बदलाव की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 48 घंटे में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहने व आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आगामी 48 घंटो में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। जिसके बाद अप्रेल के पहले सप्ताह में पुनः तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च से 3 अप्रेल तक सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं दूसरे सप्ताह यानी 04 से 10 अप्रेल तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने तथा अधिकांश भागों में सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर हवाएं चलने पर बीती रात राजधानी जयपुर के तापमान में भी पारा 3.4 डिग्री लुढ़क कर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहने पर रात में भी गर्मी का असर महसूस हुआ।
अजमेर - 19.8,
भीलवाड़ा - 17.2,
अलवर - 22.6,
कोटा - 22.7,
धौलपुर - 20.2,
अंता बारां - 20.7,
बाड़मेर - 18.0,
जोधपुर - 20.7
और फलोदी में 21.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।