कोटा

अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी कोटा की अरुंधती

कोटा की युवा खिलाड़ी अरुंधती चौधरी अब 8 से 15 जनवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रति‍नि‍धि‍त्‍व करेगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2018, 8:04 PM IST
Arundhati represent India in International Youth Boxing Championship
Arundhati represent India in International Youth Boxing Championship

कोटा . जर्मनी में पिछले माह आयोजित जूनियर महिला वल्र्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का रोशन करने वाली कोटा की खिलाड़ी अरुंधती चौधरी अब सर्बिया में 8 से 15 जनवरी के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 60 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती चौधरी सहित भारतीय टीम में 21 खिलाड़ी विभिन्न भारवर्ग में भाग लेंगे।

Read More: पिता का सपना पूरा करने के लिए चम्बल योद्धा अरूंधती यूक्रेन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

पहले भी लहरा चुकी चम्बल का परचम
दशहरा मेले में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में चम्बल योद्धा का खिताब जीतने के बाद राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में राजस्थान को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर व चैम्पियनशिप में बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम कर कोटा व राजस्थान का नाम रोशन करने के बाद नदविरना (यूक्रेन) में 12 से 16 दिसम्बर के बीच हुई अंतरराष्ट्रीय जूनियर महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 60 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर चम्बल का परचम पूरे विश्व में लहराया।

पिता का ऑलम्पिक में खिलाने का सपना
कोटा-बूंदी रोड स्थित श्रीनाथ अकेडमी में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत अरूंधती के पिता सुरेश चौधरी बेटी को ऑलम्पिक में भाग लेकर कोटा ही नही राजस्थान व भारत का नाम रोशन करने का जो सपना देखा है। उस कडी में अरूंधती लगातार आगे बढती नजर आ रही है। इसके लिए व पूर्ण परिश्रम के साथ लगी हुई है।

हेमन्त का राजस्थान हॉकी टीम में चयन
आठवीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता मणिपुर के इम्फाल में 7 से 21 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान टीम की घोषणा की गई। इसमें कोटा के हॉकी खिलाड़ी हेमन्त चतुर्वेदी का चयन किया गया। हॉकी राजस्थान के महासचिव अरुण सारस्वत ने बताया कि पिछले दिनों अजमेर में आठवीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हॉकी राजस्थान टीम की घोषणा की गई है। इसमें कप्तान अलवर के चंद्राश शर्मा बनाया गया है। उपकप्तान अजमेर के आकाश जैन होंगे। कुलदीप सिंह शेखावत टीम कोच तथा सुमेर सिंह टीम मैनेजर होंगे। राजस्थान को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पूल जी में रखा गया। वहां उसके मुकाबले हॉकी महाराष्ट्र, दिल्ली व मेजर स्पोट्र्स बोर्ड से होंगे।

Published on: