4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता का सपना पूरा करने के लिए चम्बल योद्धा अरूंधती यूक्रेन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

अरूंधती चौधरी (यूक्रेन) में 12 से 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूनियर महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 11 Dec 2017, 9:33 PM IST

अरूंधती चौधरी

कोटा .

दशहरा मेले में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में चम्बल योद्धा का खिताब जीतने, फिर राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चैम्पियनशिप में बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम करने वाली कोटा की अरूंधती चौधरी नदविरना (यूक्रेन) में 12 से 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूनियर महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे वहां 60 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे। चैम्पियनशिप के लिए वे 9 सदस्ययीय भारतीय खिलाडिय़ों के दल के साथ सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। कोच अशोक गौतम ने बताया कि इससे पहले 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक राष्ट्रीय बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक में इस दल का प्रशिक्षण शिविर हुआ।

Read More: विदेशी मेहमानों ने राजस्थान में डाला डेरा...देखिए तस्वीरें

ये हैं भारतीय दल के ख्लिाड़ी

48 किलोग्राम भार वर्ग में संजीता, 52 किलोग्राम भारवर्ग में बी.चनू नोरम, 54 किलोग्राम भार वर्ग में झलक तोमर, 60 किलोग्राम भारवर्ग में अरूंधती चौधरी, 63 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका बग्गू, 66 किलोग्राम भार वर्ग में मीतिका संजय गनेल, 70 किलोग्राम भारवर्ग में राज साहिबा, 80 किलोग्राम भार वर्ग में कोमल, 80 प्लस भार वर्ग में लीपाक्ष हिस्सा लेंगी।

रूस के लिए भी चयनित

उन्होंने बताया कि अरूंधती का चयन आगामी फरवरी में रूस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए भी किया गया है। यूक्रेन से वापस आने के बाद चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए रोहतक स्थित एकेडमी में ही 1 माह का प्रशिक्षण शिविर लगा उन्हें तैयारी करवाई जाएगी।

Read More: देवी-देवता नहीं राजस्थान के इस शहर में पूजी जाती हैं ऐतिहासिक धरोहरों, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पिता का सपना सच करने में जुटी अरूंधती

कोटा-बूंदी रोड स्थित श्रीनाथ अकेडमी में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत अरूंधती के पिता सुरेश चौधरी का सपना है कि उनकी बेटी ऑलम्पिक में भाग लेकर कोटा ही नही राजस्थान व भारत का नाम रोशन करे। इसके लिए वों रोजाना 3 घंटे सुबह व 3 घंटे शाम को नियमित अभ्यास करती है। पिता का सपना सच करने के साथ-साथ उसने अपने कोच अशोक गोतम को भी गुरू वशिष्ट अवार्ड से सम्मानित करने का प्रण लिया हुआ है।