
कोटा .
राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से प्रदेशभर में दिसम्बर से फरवरी माह के बीच तीन चरणों में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत कोटा में 6 से 21 दिसम्बर तक आयोजित 14 दिवसीय प्रतियोगिता का पहला चरण बुधवार से शुरू हुआ।
क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र कोटा के तत्वावधान में पहले दिन नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन में बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। जिला खेल अधिकारी अजीज पठान ने बताया कि बालक वर्ग में सेन्ट्रल अकेडमी प्रथम, प्रगति स्कूल द्वितीय व मल्टीपरपज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह बालिका वर्ग में सोफिया स्कूल ने प्रथम, टाइगर्स क्लब द्वितीय व केवी-2 स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। समापन पर मुख्य अतिथि क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष विशाल जोशी, अध्यक्षता कर रहे परिषद के सदस्य श्यामबिहारी नाहर व भाजपा जिलामंत्री मुकेश विजय ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। गुरुवार को बाल विद्यालय मैदान में बालक-बालिका वर्ग के लिए हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोटा टीम रवाना
भीलवाड़ा में 7 दिसम्बर से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोटा टीम बुधवार को रवाना हुई। जिला फुटबॉल संघ के सचिव कुलदीपसिंह झाला ने बताया कि टीम में अमित, लोकेश सूर्यवंशी, टिल्लू कुमार, विजय गोचर (कप्तान), राज यादव, हरजोत, संजय, शुभमसिंह, गजेन्द्र मीणा, आशीष मीणा (उपकप्तान), दिनेश शर्मा , जितेन्द्रसिंह, सुरजीत, रितिक सैनी, रमेश कुमार व रिजवान सहित 16 खिलाडियों को अध्यक्ष महेन्द्रपालसिंह, उपाध्यक्ष राकेश चांदना व अन्य सदस्यों ने बस से रवाना किया। कोटा टीम का पहला मैच गुरुवार को होगा।
Updated on:
6 Dec 2017, 9:27 PM IST
Published on:
6 Dec 2017, 9:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.