कोटा

Ramganjmandi Accident: सड़क हादसे में BA स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, PWD विभाग से रिटायर्ड हैं पिता

Rajasthan Road Accident: रामगंजमंडी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय बीए छात्र की मौत हो गई। देर रात बाइक अनियंत्रित होने से हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
बाइक की फोटो: पत्रिका

Youth Died In Accident: रामगंजमंडी के मोड़क रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही चेचट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: कांता देवी मर्डर में नया खुलासा: चरित्र पर टिप्पणी बनी मौत की वजह, 2 महिलाओं ने उतारा मौत के घाट

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार चेचट निवासी मनीष (26) देर रात किसी काम से रामगंजमंडी–मोड़क रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे में बाइक का अगला टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक मनीष BA की पढ़ाई प्राइवेट रूप से कर रहा था और अविवाहित था। उसके पिता PWD विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मंगलवार सुबह पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को झालावाड़ अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें

Murder: रुमाल से गला घोंटा और सीढ़ी पर बांधकर नाले में फेंका शव, पत्नी-बेटे और रिश्तेदारों ने मिलकर पति को मार डाला

Published on:
04 Mar 2026 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर