14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: ऑरेंज जोन में कोटा: भट्टी की तरह तपा शहर, पारा 45 डिग्री पार, जानें कब मिलेगी राहत

Rajasthan Weather Update : कोटा शहर में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। शहर भट्टी की तप रहा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही कोटा ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। तेज गर्मी का असर सुबह से ही शुरू हो गया था।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Apr 26, 2026

rajasthan weather

फोटो पत्रिका नेटवर्क

Rajasthan Weather Update : कोटा। शहर में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। शहर भट्टी की तप रहा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही कोटा ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। तेज गर्मी का असर सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे अचानक बादल छाए और बूंदाबांदी हो गई।

उसके बाद कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। इससे गर्मी का असर कम हुआ, लेकिन 11 बजे बाद फिर मौसम में परिवर्तन हुआ और भीषण गर्मी का दौर शुरू हुआ। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और गंभीर बना दिए। लू के थपेड़े पड़ते रहे। पैदल व वाहन चालक साफी बांधकर, छाता लेकर निकले। कई इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

पंखे-कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है। लोग पसीने से तर रहे। लोग गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों से राहत पा रहे है। रात तक भी गर्म हवाओं का असर कम नहीं हो रहा है। इसके चलते दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कोटा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 45.2 व न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

एंटी साक्लोन व लू के दोहरे प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, हाड़ौती क्षेत्र इन दिनों एंटी साक्लोन व लू के दोहरे प्रभाव में है। इसके चलते सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की जा रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम नजर आई।

भीषण गर्मी के असर अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घरों में रहने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। नगर निगम और प्रशासन ने भी गर्मी को देखते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था बढ़ाने और जरूरतमंदों के लिए राहत उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने तथा आगामी 1-2 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों तथा आसपास के भागों में कहीं-कहीं हीटवेव व गर्म रात्रि दर्ज होने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 से 30 अप्रेल को पश्चिमी व उत्तरी भागों तथा आसपास के भागों में मेघगर्जन, व्रजपात व झोकेदार तेज हवाएं व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

ऐसे चढ़ा अधिकम पारा

20 अप्रेल-42.0
21 अप्रेल-41.4
22 अप्रेल-42.1
23 अप्रेल-43.0
24 अप्रेल-42.0
25 अप्रेल-44.3
26 अप्रेल- 45.2