कोटा

Pride of Kota: कोटा की बेटी भव्या बनी सबसे कम उम्र की तेज गणितज्ञ, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम

नन्हीं भव्या बनी सबसे कम उम्र की तेज गणितज्ञ, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम, एक मिनट में जोड़ देती है तीन डिजिट के 30 लाइनों के अंक।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 2:11 PM IST
Bhavya

कोटा.

एक मिनट में शायद आप एक से लेकर सौ तक की गिनती न लिख सकें, लेकिन महज 12 साल की भव्या इन सभी 100 अंकों को जोड़कर उनका योग बता देती है। दादाबाड़ी में रहने वाली यह लड़की कठिन गणितीय समीकरणों को मुंह जुबानी हल करने के 4 नेशनल रिकॉर्ड बना चुकी। इसका नाम अब लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। देश भर के लाखों बच्चों में छिपे गणितज्ञों की तलाश के लिए लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉड्र्स ने जून 2017 में मेंटल मैथ एग्जाम कंडक्ट किया था।

पहली श्रेणी में पांच मिनट के अंदर 8 डिजिट की चार लाइनों को 14 बार जोडऩा था। ऐसे ही दूसरी श्रेणी में 5 मिनट में 6 डिजिट की 4 लाइन को 23 बार और तीसरी श्रेणी में 3 डिजिट की 30 लाइनों को 4 बार जोडऩा था। चौथी श्रेणी में एक मिनट में 3 डिजिट की 30 लाइन का जोड़ बताना था। हर श्रेणी की हर लाइन में अलग-अलग डिजिट बच्चों को मुंह जुबानी सुनाई गईं। भव्या दाधीच ने सभी सवालों का सबसे पहले जवाब देकर चारों श्रेणियों में नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

रिकॉर्डस का बनाया रिकॉर्ड
मेंटल मैथ इक्वेशन में एक साथ चार नेशनल रिकॉर्ड हासिल करने वाली भव्या का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में सबसे कम उम्र की सबसे तेज गणितज्ञ के रूप में दर्ज किया गया। लिम्का की चीफ एडिटर विजया घोष ने हाल ही उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

Read More : लाेगों के घर बनाने का सपना कहीं रह न जाए अधूरा, भारत के विकास पर भी लगा ब्रेक

दो घंटे करती है प्रेक्टिस
भव्या ने बताया कि वह सोने से पहले दो घंटे मैथ इक्वेशन सॉल्व करती है। बड़ी बहन चारवी दाधीच स्टॉप वॉच और लेपटॉप लेकर उनकी टाइमिंग और एक्युरेसी आंकती है। इसके बावजूद कक्षा 6 की छात्रा भव्या की पहली पसंद इंगलिश लिटरेचर है। वह अंग्रेजी में कहानियां भी लिखती है। पिता रेलवे में इंजीनियर हैं और मां इंग्लिश की व्याख्याता।

Updated on:
5 Feb 2018, 2:11 PM IST
Published on: