3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहट में खेलकूद की धूम

रोहट ञ्च पत्रिका. रोहट ब्लॉक स्तरीय 61वीं 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता कब्बडी एव खो-खो का शुभारम्भ शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काला पीपल की ढाणी में हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 28 Aug 2016, 3:45 PM IST

मुख्य अतिथि रोहट के पूर्व सरपंच सिद्धार्थसिंह ने झण्डा रोहण कर शुभारम्भ किया। निजी एवं सरकारी विद्यालयों की कब्बडी की 22 व खो-खो की 11 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में कब्बडी मैच हर्षा विद्या आश्रम व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा के बीच हुआ। इसमें सज्जनपुरा की टीम विजेता रही। खो-खो का मैच राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भूरियासनी एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय इन्द्रोका की ढाणी के बीच खेला गया। रामावि इन्द्रोका की ढाणी विजेता रही। उद्घाटन समारोह में एडीपीसी जगदीशचन्द्र राठौड़, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनसिंह राजपुरोहित, झीतड़ा सरपंच सुरेश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य कालूराम झीतड़ा, मादाराम मुछावत, पर्यवेक्षक नरपतसिंह आढा मौजूद थे।