कोटा

बिहार के 17 साल के NEET Aspirant ने कोटा के हॉस्टल में दे दी जान, नोट में लिख गया आखिरी ख्वाहिश

17 Year NEET Aspirant Died In Kota: हॉस्टल का कमरा खटखटाने पर जब कमरा नहीं खुला, तो गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 11:42 AM IST
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर

Kota Suicide News: 17 साल के नीट यूजी के छात्र ने कोटा के हॉस्टल में सुसाइड कर लिया और साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया। जहां एक ओर कोटा लगातार टॉपर स्टूडेंट की लाइन लगाता जा रहा है वहीं सुसाइड की संख्या भी बढ़ती जा रही है। दरअसल कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में छात्र ने सुसाइड कर लिया और एक नोट लिखकर गया है, जिसमें यह साफ लिखा है कि उसके सुसाइड का संबंध मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा से नहीं है। इसे निजी कारण बताते हुए एक आखिरी ख्वाहिश भी लिखी है।

ये लिखी आखिरी ख्वाहिश

राजस्थान के कोटा जिले में बिहार से पढ़ने के लिए आए स्टूडेंट ने आज सुसाइड कर लिया। जिसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि 'सुसाइड के पीछे मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा का कोई संबंध नहीं है। इसका निजी कारण है और सभी से अपील है कि उसकी और उसके परिवार वालों की पहचान उजागर न की जाए।' बस इस आखिरी ख्वाहिश को सुसाइड नोट में लिखने के बाद उसने जान दे दी।

ये है पूरा मामला

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह करीब 6 बजे लगी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हॉस्टल का कमरा खटखटाने पर जब कमरा नहीं खुला तो गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला। हॉस्टल में मौजूद बच्चों और संचालक ने बताया कि स्टूडेंट काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा था, इसलिए सुसाइड का अंदेशा हुआ। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई।

Updated on:
22 Apr 2025, 11:42 AM IST
Published on: