कोटा

बोहरा समाज ने आज मनाई ईद, मस्जिदों में छाई रौनक

कोटा में बोहरा मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ शुक्रवार को ईद मनाई। बाकी मुस्लिम समुदाय शनिवार को ईद मनाएगा।

2 min read
Sep 01, 2017
Bohra Muslim, Bohara Muslim Society,  Eid Ul Juha, Eid Mubarak, बकरीद, बकरा ईद, Eid al Juha, ईद-उल-जुहा, Rajasthan Patrika, Kota patrika, Patrika News, Kota News, Celebration of eid
Bohra Muslims society celebrates Eid on Friday

कोटा में बोहरा समाज ने शुक्रवार को ईद मनाई। इस मौके पर बोहरा समाज की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। टिपता स्थित मस्जिद में सुबह की नमाज 5.30 बजे अदा की गई व 6.30 बजे खुतबा पढ़ा गया। स्टेशन स्थित बोहरा समाज की मस्जिद में शेख हुसेन भाई ने सुबह सवा छह बजे ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोग मौजूद रहे।

कोटा में दो दिन तक ईद का उल्लास छाया रहेगा। पहले दिन शुक्रवार को बोहरा मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई। जबकि बाकी मुस्लिम समाज शनिवार को ईद मनाएगा। बोहरा समाज में सुबह से ही ईद की खुशियां छाने लगीं।
इस मौके पर बोहरा समाज की टिपटा और स्टेशन स्थित मस्जिद में आलिमों की मौजदगी में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा कर बोहरा समाज ने अमन चैन की दुआ मांगी। टिप्टा में सुबह की नमाज के बाद करीब सवा छह बजे ईद का खुतबा पढ़ा गया। बाद में ईद की विशेष नमाज अदा की। स्टेशन में भी कुछ इसी तरह आयोजन हुए।

हर ओर छाई रौनक

ईद के मौके को खास बनाने के लिए नन्हे-मुन्ने, बुजुर्ग और युवा परम्परागत परिधानों में सजधज कर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुचे। नमाज अदायगी के बाद मुबारकबाद का सिलसिला चला। बोहरा समाज के सचिव शब्बीर नजमी ने बताया कि इस मौके पर बच्चों ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया। इसके साथ ही पढ़ाई आदि पर जोर देने वाले कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बोहरा समाज मे पूरे दिन ईद का उल्लास छाया रहा।

बाकी मुस्लिम समाज शनिवार को मनाएगा ईद

बोहरा समाज के अलावा बाकी मुस्लिम समुदाय शनिवार को ईद मनाएगा। इस मौके पर किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह पर शहर काजी अनवार अहमद ईद की नमाज अदा करवाएंगे। अन्य मस्जिदों में भी ईदुलजुहा की नमाज अदा करवाई जाएगी। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Published on:
01 Sept 2017 01:24 pm