कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
Also Read
View All 
स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति का स्वागत
हिण्डोली. कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी का शनिवार को किशोरपुरा टोल प्लाजा पर अभिनंदन किया। दोपहर को कोटा से जयपुर जाते समय टोल प्लाजा के कार्मिकों व स्टाफ ने अरुंधति चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और केक कटवाया।
इस दौरान टोल प्लाजा के प्रबंधक राम नारायण जाट, राजेंद्र सिंह पथराज, रोहित प्रकाश मेवाड़ा, चंद्रप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहा। सभी ने स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी को सम्मानित करते हुए उनकी खेल उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।इस अवसर पर अरुंधति चौधरी ने कहा कि इस तरह का सम्मान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।