कोटा

Kota Bulldozers Action: कांग्रेस नेता के भतीजे के फार्म हाउस पर हुई बड़ी कार्रवाई, वन विभाग ने चलाया बुलडोजर

Forest Department Action: वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता अमीन पठान के भतीजे के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई वन विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई।

2 min read
Apr 06, 2026
फोटो: पत्रिका

Farm House Demolished In Kota: वन विभाग ने सोमवार अलसुबह कोटा में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता अमीन पठान के भतीजे फिरोज पठान के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। ये कार्रवाई वन विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए हुई। विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में वनकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर की बेंगलूरु में पीट-पीटकर हत्या, होटल में खाना खाने के दौरान हमला

वन विभाग की भूमि पर था अतिक्रमण

वन विभाग के अनुसार संबंधित फार्म हाउस वन विभाग की भूमि पर बनाया था। विभाग की ओर से पहले ही इस संबंध में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया था। नोटिस के माध्यम से संबंधित पक्ष को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था।

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद विभाग की ओर से एक दिन पहले फार्म हाउस खाली करने की चेतावनी भी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

कांग्रेस नेता के भतीजे का बताया जा रहा फार्म हाउस

बताया जा रहा है कि जिस फार्म हाउस पर वन विभाग ने कार्रवाई की है, वह कांग्रेस नेता अमीन पठान के भतीजे फिरोज पठान का है। वन विभाग की टीम ने सोमवार अलसुबह मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से फार्म हाउस पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए की गई।

अलसुबह पहुंची टीम, चलाया बुलडोजर

सोमवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से फार्म हाउस पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान करीब 50 वनकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग इतने ही पुलिसकर्मियों को भी मौके पर तैनात किया था ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की बाधा न आए।

कार्रवाई के दौरान नहीं हुआ विरोध

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति की ओर से कोई विरोध नहीं किया गया। पूरी कार्रवाई विभाग की निगरानी में शांतिपूर्वक पूरी की गई। अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

TET New Update : राजस्थान के 60-70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, टीईटी अनिवार्यता पर आया नया अपडेट

Updated on:
06 Apr 2026 03:21 pm
Published on:
06 Apr 2026 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर