
कोटा। हाड़ौती के माली समाज ने बंशीलाल की आत्महत्या के मामले में अभी तक पुलिस द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज बूंदी में उग्र प्रदर्शन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
Big News: कोटा के इस बाहुबली विधायक के 'रौब' से 'खौफ' खाती है बूंदी पुलिस
हाड़ौती माली संघर्ष समिति की मंगलवार को नयापुरा में हुई बैठक में कोटा, बूंदी और बारां जिले के प्रतिनिधियों ने कहा कि आरोपित कोटा डेयरी के अध्यक्ष श्रीलाल गुंजल कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल का भाई है। विधायक के दबाव में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने तालेड़ा पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते उच्चाधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपने की मांग की है।
बैठक में हाड़ौती माली समाज की समाजसेवी राजेन्द्र सुमन ने बंशीलाल के खुदखुशी करने के समूचे मामले की जानकारी दी। मृतक के पिता ने कहा कि तालेड़ा पुलिस आरोपितों के दबाव में काम कर रही है। बंशीलाल सैनी द्वारा सुसाइड करने से पहले लिखे पत्र को ही नहीं मान रही। माली समाज ने एक स्वर में मृतक के पिता को आश्वस्त किया कि जब तक बंशीलाल के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समाज चैन से नहीं बैठेगा। यदि 58 घंटे में श्रीलाल गुंजल व दो अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तार नहीं हुई तो बूंदी में पड़ाव डाला जाएगा।
यह थे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से समाज के सीता भाटी, विपिन बरथुनिया, सुनील गहलोत, प्रीतम सैनी, अभिषेक सैनी, मिथलेश सुमन, नीरज सुमन, देवी शंकर, लटूर सैनी, बूंदी से सीता राम सैनी, शुभम सैनी, बूंदी के पार्षद ओम सैनी, बारां से भरत लाल सैनी, कौशल किशोर सुमन, मुकुट सुमन, सूरज सैनी, महावीर सुमन आदि मौजूद थे।