20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रकांता मेघवाल का पलटवार, बोलीं..’ पार्टी हाईकमान से करूंगी गुंजल की शिकायत’

विधायक पहले भी कई बार इस तरह की अभद्रता कर चुके है। जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
chandrakanta

कोटा . जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक प्रहलाद गुंजल के व्यवहार से आहत चंद्रकांता मेघवाल ने पत्रिका से बातचीत में कहा, उनके साथ एेसा पहली बार नहीं हुआ है।

Read More:दूध की धार हुई पतली....


विधायक पहले भी कई बार इस तरह की अभद्रता कर चुके है। जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर चुके हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा, समझा देंगे, लेकिन इस बार रहा नहीं गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया। इस तरह बच्चे को भी नहीं बोल सकते, जो मुझे कहा गया, यह बहुत गंभीर बात है। मैं भी पार्टी के लिए सालों से काम कर रही हूं। उन्होंने कहा वे इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री से करेंगी। इतना नहीं वे रामगंजमंडी विधानसभा में अकारण दखल दे रहे हैं।

पार्टी मामले को गंभीरता से ले:राजावत
समीक्षा बैठक में हुए घटनाक्रम के बाद लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा, महिला विधायक से इस तरह के अपशब्द बोलना गंभीर है। विधायक प्रहलाद गुंजल को पहले भी सीएमएचओ को धमकाने और अभद्रता के मामले में पार्टी से निलम्बित कर चुकी है। इसके बाद फिर वैसी गलती दोहराना बहुत गंभीर है। महिला विधायक को दो कौड़ी की कहना बहुत ही घटिया है। पार्टी को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। नए जिला कलक्टर के साथ यह पहली बैठक थी, इसमें विधायकों की छवि का नकारात्मक संदेश गया। विधायक प्रहलाद गुंजल अकारण रामगंजमंडी क्षेत्र के कार्यों में दखल दे रहे हैं, यह उचित नहीं है।