कोटा

इकलौते बेटे की मौत के बाद बिजनेसमैन पिता ने रोते-रोते कर दी आंखे दान, बेटे ने JEE एग्जाम से 4 दिन पहले ही कर ली खुदकुशी

उसके पिता मनीष जैन बिजनेसमैन हैं। वह इकलौता था। परिवार ने आपसी सहमति से बेटे के नेत्रदान का फैसला किया। जब बेटे की आंखें दान हुईं तो मां-बाप लगातार रोते रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 11:11 AM IST
Feature image

Kota Suicide Case: कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कोचिंग छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र का चार दिन बाद जेईई मेंस का एग्जाम था। छात्र ननिहाल में रह रहा था। छात्र ने देर रात तक मौसेरे भाई के साथ पढ़ाई की। सुबह मौसेरा भाई उठा तो उसने छात्र को अचेत देखा और परिजन को सूचना दी। सीआइ रामलक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि मृतक छात्र मनन जैन बूंदी निवासी था। परिवार ने बेटे का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मामा महावीर जैन ने बताया कि परिवार की सहमति से उसका नेत्रदान करवाया है।

माता-पिता को रो-रोकर बुरा हाल

मामा ने बताया कि मनन का परिवार बूंदी में रहता है। उसके पिता मनीष जैन बिजनेसमैन हैं। वह इकलौता था। परिवार ने आपसी सहमति से बेटे के नेत्रदान का फैसला किया। जब बेटे की आंखें दान हुईं तो मां-बाप लगातार रोते रहे। मामा ने बताया कि मनन पढ़ाई में होशियार था। उसका 22 जनवरी को जेईई मेंस का पेपर भी था।

Updated on:
19 Jan 2025, 11:11 AM IST
Published on: