31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थर्ड ग्रेड सरकारी टीचर पर एक्स हसबैंड ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ फिर घर में बंद करके बाहर से लगाया ताला, 60% झुलसी

Govt Teacher's Ex-Husband Threw Flammable Substance: आरोपी ने महिला के घर में ही पकड़कर बांधा और मारपीट की। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। यह एसिड है या कुछ और, एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 19 Jan 2025, 7:53 AM IST

Kota Crime News: कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक महिला पर उसके पूर्व पति ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे महिला करीब 60 फीसदी झुलस गई। हमले के बाद आरोपी ने महिला को घर में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़िता ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि पीड़िता ममता सवाईमाधोपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षिका है। करीब ढाई साल पहले उसका आरोपी सुनीत से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद भी दोनों में विवाद जारी था। आरोपी ने विवाद के चलते हमला किया। आरोपी ने महिला के घर में ही पकड़कर बांधा और मारपीट की। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। यह एसिड है या कुछ और, एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : अध्यापकों का गांव बना राजस्थान का ये ग्राम, शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 160 लोग

60 प्रतिशत झुलसी

घटना के बाद महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया। बाद में परिजन उसे डिस्चार्ज कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। जलने के निशान मुख्यत: गर्दन के नीचे के हिस्सों पर हैं। परिजन ने बताया कि ममता के दो बच्चे हैं और उसी के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में गोद भराई के समय लड़की को नापसंद करना पड़ा भारी, लड़के के छोटे भाई के काटे बाल