31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में गोद भराई के समय लड़की को नापसंद करना पड़ा भारी, लड़के के छोटे भाई के काटे बाल

नादौती क्षेत्र के एक गांव में गोद भराई की रस्म के समय लड़की को नापसंद करना लड़का पक्ष को भारी पड़ गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 19 Jan 2025, 7:24 AM IST

करौली। नादौती क्षेत्र के एक गांव में गोद भराई की रस्म के समय लड़की को नापसंद करना लड़का पक्ष को भारी पड़ गया। लड़की वालों को यह मनाही इतनी नागवार गुजरी कि लड़के के परिजनों को जबरन रोक लिया और उसके छोटे भाई केे सिर के बाल व मूंछ काट दी।

सामाजिक पंचायत के बाद उन्हें घर जाने दिया। शनिवार शाम को इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मामला उजागर हुआ। वीडियो देख मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन देर रात तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

वायरल वीडियो के अनुसार शुक्रवार को टोडाभीम क्षेत्र के एक गांव के 20-25 लोग नादौती क्षेत्र के गांव में लड़की की गोद भराई की रस्म के लिए पहुंचे थे। गोद भरने के लिए लड़की के चौकी पर बैठाने पर लडक़ा के भाई व बहन ने उसे नापसंद कर दिया। साथ ही गोद भरने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड पर मदन दिलावर का विवादित बयान, लव अफेयर्स को ठहराया जिम्मेदार

मामला बढऩे पर लडक़ी वालों ने लडक़े के पिता, चाचा और छोटे भाई को मामले के निराकरण के लिए जबरन रोक लिया। साथ ही दोनों क्षेत्र के गांवों के पंच पटेलों को भी बुलवा लिया।

शनिवार सुबह मामले में चर्चा के समय लडक़े के छोटे भाई के सिर और मूंछ के बाल काटने का वीडियो वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को चंद लोग चर्चा करते मिले। लड़का पक्ष के लोग भी रवाना हो चुके थे।


यह भी पढ़ें

कोटा में एक और स्टूडेंट ने की खुदकुशी, नानी के घर कर रहा था इंजीनियरिंग की तैयारी, इस साल चौथा मामला आया सामने