
Madan Dilawar Controversial Statement: बूंदी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खुदकुशी के कुछ मामलों में देखा गया है कि प्रेम प्रसंग का भी एंगल है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों की गतिविधियों और दैनिक कार्यों पर नजर रखें।
बूंदी में शनिवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में मदन दिलावर ने अभिभावकों से आग्रह किया कि उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। परिजन को बच्चों पर पढ़ाई का दबाव नहीं डालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर छात्र की अपनी रुचि होती है। जब उन्हें अपनी रुचि से अलग किसी क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वे विफल होकर डिप्रेशन में चले जाते हैं।
मदन दिलावर ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखना होगा। वे कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं। बेटा हो या बेटी, हम ध्यान ही नहीं रखते। हमारा कंट्रोल नहीं होता तो बच्चे गलत दिशा में चले जाते हैं।
दोस्तों की भूमिका महत्वपूर्ण दिलावर ने कहा, छात्रों के रैंक पर अक्सर टिप्पणी करने वाले दोस्तों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ मामलों में ’प्रेम संबंध’ होते हैं और छात्र इसके कारण आत्महत्या कर लेते हैं।
Updated on:
19 Jan 2025, 7:10 AM IST
Published on:
19 Jan 2025, 7:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.