
Kota Student Suicide Case: कोटा। देश में कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में तमाम प्रयासों के बावजूद भी स्टूडेंट्स सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कोटा में शुक्रवार देर रात एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। बता दें कि कोटा में इस साल कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह चौथा मामला है।
जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक कोचिंग छात्र ने घर पर ही आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मनन जैन पुत्र मनीष जैन आयु 20 साल कोटा में जवाहर नगर पेट्रोल पंप के सामने प्रथम गली मकान नंबर एल-8 में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
वह बूंदी के इंद्रगढ़ का रहने वाला था और कोटा में अपनी नानी के घर पर रहता था। जहां उसने घर पर ही देर रात खिड़की की ग्रिल से लटककर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर जवाहर नगर तत्काल मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि इससे पहले विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की आम्बेडकर कॉलोनी में रहकर जेईई की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र ने गुरुवार रात पीजी में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक ओडिशा निवासी अभिजीत गिरी (18) कोटा में आम्बेडकर कॉलोनी के एक पीजी में रहकर कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था। उसने गुरुवार रात कमरे में आत्महत्या कर ली थी।
1. कोटा में सुसाइड का पहला मामला 7 जनवरी को सामने आया था। हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नीरज जाट ने हॉस्टल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था।
2. मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक ने 8 जनवरी को पंखे से लटककर खुदकुशी की थी। वह भी कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था।
3. ओडिशा निवासी अभिजीत गिरी ने 16 जनवरी को पीजी के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था और आम्बेडकर कॉलोनी के एक पीजी में रहता था।
4. बूंदी जिले इंद्रगढ़ निवासी छात्र मनन जैन ने देर रात कोटा में खिड़की की ग्रिल से लटककर खुदकुशी कर ली। वह अपनी नानी के घर पर रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था।
Updated on:
18 Jan 2025, 11:59 AM IST
Published on:
18 Jan 2025, 11:21 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.