कोटा

बदल जाएगा C.A.D सर्किल का नाम, क्‍या होगा नया नाम, पढें खबर

दाऊदयाल जोशी की पुण्यतिथि पर न्यास अध्यक्ष ने दी सहमति , सीएडी सर्किल का नाम होगा वैद्य दाऊदयाल जोशी स्टैच्यु सर्किल

2 min read
Jan 16, 2018

वैद्य दाऊदयाल जोशी स्वभाव से सरल और सर्वसुलभ थे। उन्हें जनता के बीच देखा जाता था। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में समानता थी, जिससे उन्होंने कुशल संगठनकर्ता बनकर हजारों कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी। वे कर्मकाण्डी, कर्मयोगी, स्वाभिमानी जननेता थे।

ये भी पढ़ें

यूपी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की गिरफ्तारी का वारंट जारी

यह बात मंगलवार को सीएडी सर्किल स्थित वैद्य दाऊदयाल जोशी पार्क पर आयोजित सभा में नगर विकास न्यास के चेयरमैन रामकुमार मेहता ने कही। इस दौरान सीएडी सर्किल का नामकरण वैद्य दाऊदयाल जोशी स्टैच्यु सर्किल करने की मांग की तो उन्होंने इसके लिए सहमति दे दी।

महापौर महेश विजय ने कहा कि दाऊजी पुस्तक का वह पन्ना है, जिसे पढ़कर भाजपा का हर कार्यकर्ता स्वच्छ और शुचितापूर्ण राजनीति का पाठ सीखता है। श्याम शर्मा ने कहा कि दाऊजी काजल की कोठरी से बेदाग निकलकर आए। राजेश बिरला ने कहा कि जोशी के द्वारा जनसंघ के रूप में कोटा में पौधा लगाया था, जो आज वट वृक्ष बन चुका है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी ने, पूर्व न्यास चैयरमेन हरिकृष्ण जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

कार्यक्रम में उपमहापौर सुनीता व्यास, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, प्रदेश मंत्री हीरेन्द्र शर्मा, पार्षद पवन अग्रवाल, मोहनलाल महावर सहित भाजपा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

पुलिस को दिखाया आइना: साहब, मदद करने की बजाए लोगों को परेशान कर रही कोटा पुलिस
Updated on:
16 Jan 2018 09:33 pm
Published on:
16 Jan 2018 09:27 pm
Also Read
View All