कोटा

भाजपा विधायक की पिटाई के 9 महीने बाद मौके पर पहुंची सीबीसीआईडी, ये था पूरा माजरा

भाजपा विधायक और उनके समर्थकों को पुलिस ने जिस थाने में पीटा था उस जगह को देखने के लिए घटना के 9 महीने बाद सीबीसीआईडी टीम कोटा पहुंची।

2 min read
Nov 22, 2017
Kota Police Beating BJP MLA, CBCID Start Investigation in BJP MLA Beating Case, BJP Rajasthan, BJP Kota, BJP MLA Kota, MLA chandrakanta meghwal, Rajasthan BJP MLA, Rajasthan Patrika Kota, Kota Patrika, Patrika News, Kota News
CBCID Start Investigation Of Kota Police Beating BJP MLA case

कोटा के महावीर नगर थाने में विधायक व उनके पति समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की जगह देखने के लिए 9 महीने बाद सीबीसीआईडी की टीम पहुंची। टीम ने घटना स्थल का मौका नक्शा बनाया और पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुईं भाजपा विधायक और उनके समर्थकों के भी बयान दर्ज किए।

विधायक से पहले पुलिस दर्ज करा चुकी है बयान

सीबीसीआईडी के एएसपी मिताली गर्ग ने बताया कि रामगंजमंडी विधायक चंद्रंकांता मेघवाल, उनके पति नरेन्द्र मेघवाल व बाबूलाल रैनवाल के बयान लिए हैं। इसके बाद महावीर नगर थाने जाकर मौका नक्शे की कार्रवाई की गई। अब अन्य लोगों के बयान लिए जाएंगे। जबकि पुलिस कर्मियों की ओर से दर्ज मामले में पहले ही मौका नक्शे की कार्रवाई की जा चुकी है।

ये था मामला

भाजपा कार्यकर्ता का चालान बनाने से गुस्साए कार्यकर्ताओं की ओर से 20 फरवरी को महावीर नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। तभी रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल, उनके पति नरेन्द्र मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता थाने गए। वहां उनका पुलिस कर्मियों से विवाद व कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट व पथराव हुआ।

पुलिस कर्मियों पर विधायक की पिटाई का आरोप

इस मामले में विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने तत्कालीन सीआई श्रीराम व आईपीएस चूनाराम समेत ७ पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाने में उनके व पति नरेन्द्र मेघवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल रैनवाल से मारपीट करने, बेइज्जत करने का मामला दर्ज कराया था, जबकि सीआई श्रीराम ने विधायक पति समेत अन्य के खिलाफ उनसे मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। विधायक की ओर से दर्ज मामले की फाइल लम्बे समय से जयपुर में होने से कार्रवाई लम्बित चल रही थी। फाइल सीआईडी सीबी में आने के बाद जांच एएसपी मिताली गर्ग कर रही हैं।

Published on:
22 Nov 2017 01:48 pm