कोटा

Good News : अब भारत की और बेटियाँ बनेगी इंजीनियर , कोटा में ख़ुशी का माहौल

केन्द्र सरकार द्वारा आईआईटी में बेटियों के लिए 14 फीसदी कोटा बढ़ाने के निर्देश देने के बाद कोचिंग नगरी में इन दिनों कोचिंग छात्राओं में उत्साह दुगुना
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 2:47 PM IST
Girls

केन्द्र सरकार द्वारा आईआईटी में बेटियों के लिए 14 फीसदी कोटा बढ़ाने के निर्देश देने के बाद कोचिंग नगरी में इन दिनों कोचिंग छात्राओं में उत्साह दुगुना हो गया है। इससे बेटियों को आईआईटी जैसे संस्थानों में अधिक दाखिले का लाभ मिलेगा। 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में इस वर्ष बीटेक व बीआर्क कोर्स की सीटें 10,988 से बढ़कर 11,509 कर दी जाएंगी। इससे जेईई-मेन-2018 से एडवांस्ड के लिए चयनित 2.24 लाख शीर्ष विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के अवसर बढ़ जाएंगे।

दूसरी ओर, एमएचआरडी ने आईआईटी वाइंट एडमिशन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रत्येक आईआईटी में 14 प्रतिशत सीटों पर गल्र्स के प्रवेश सुनिश्चित किए जाएं। इन्हें सुपर न्यूमेरी यानि अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे। इससे छात्रों के मौजूदा रिजर्वेशन एवं एडमिशन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अभी 100 सीटों पर 90:10 का अनुपात
सूत्रों के अनुसार, आईआईटी में 100 सीटों में से 90 पर छात्र व 10 पर छात्राओं का चयन होता है। केंद्र सरकार की योजना है कि आईआईटी में छात्र एवं छात्राओं का अनुपात 80:20 हो। इसके लिए गल्र्स केटेगरी में अलग से प्रवेश दिए जाएंगे। जेईई रिपोर्ट के अनुसार, जेईई-मेन-2017 में 11.98 लाख परीक्षार्थियों में 79.2% छात्र तथा 20.8% छात्राएं थीं। जेईई-एडवांस्ड-2017 के लिए चयनित 2 लाख में से 1.59,540 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उसमें आईआईटी के लिए 50,455 विद्यार्थी क्वालिफाई घोषित किए गए। इसमें 43,318 (86%) छात्र तथा 7,137 (14%) छात्राएं थी।

सलेक्शन के बढ़ेंगे अवसर
छात्रा सरिता वशिष्ठ, सुनिति गर्ग व मीनल शर्मा ने कहा कि अब तक जेईई-एडवांस्ड में केवल 9 प्रतिशत गल्र्स का चयन होने से हमारे लिए बड़ी चुनौती रही। इस बार हमारे लिए सीटें बढऩे से मनोबल बढ़ा है। मुंबई की गौरी, पटियाला की आनंदिता ने आईआईटी में इस वर्ष गल्र्स को रिजर्वेशन दिए जाने पर कहा कि इससे हमें अ'छे संस्थान व मनपसंद ब्रांच में एडमिशन मिल सकेगा। भिंड की मानसी गुप्ता, टोंक की खुशबू, अलवर की मानसी यादव, भीलवाड़ा की दीपाली मंूदड़ा व कोटा की डोना माहेश्वरी का कहना है कि हमारे सलेक्शन के अवसर बढ़ जाएंगे। जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रही मानसी, अनिता सिंह, मोनिका, श्रेया गर्ग व दीप्ति चौहान ने कहा कि आईआईटी में पढऩे का उनका सपना सच होगा।

फीस में मिलेगी छूट

छात्राओं का अनुपात बढ़ाने के लिए जेईई-एडवांस्ड में देश की 5 आईआईटी मुंबई, दिल्ली, रोपड, वाराणसी एवं मंडी ने इस वर्ष से ट्यूशन फीस में छूट देने की अनुशंसा की। आईआईटी मंडी द्वारा इस वर्ष से छात्राओं को 1 हजार रुपए मासिक स्कॉलरशिप दी जा रही है। आईआईटी बोर्ड द्वारा छात्राओं को आवेदन फॉर्म के शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी गई है

Updated on:
19 Jan 2018, 2:47 PM IST
Published on: