कोटा

BIG News: लॉकडाउन के बीच खुशखबरी: अब मोदी सरकार मुफ्त बांटेगी दाल

Coronavirus, Covid-19, Coronavirus in India, India Lockdown, Zero mobility : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन से प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचाने में केंद्र सरकार जुटी है।  
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2020, 2:30 AM IST
pulses
pulses

सांगोद. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन से प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचाने में केंद्र सरकार जुटी है। सरकार अब पात्र लोगों को एक और राहत देने जा रही है। खाद्य सुरक्षा के पात्र परिवारों को गेहूं के अतिरिक्त अब तीन माह तक प्रति परिवार एक किलो चने की दाल भी निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने कोटा जिले में 270 मैट्रिक टन दाल आवंटन का प्रस्ताव लिया है।

दाल की आपूर्ति होने के बाद संबंधित डीलर एवं समितियों को जरूरत अनुसार दाल उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद को लेकर केन्द्र सरकार हर संभव कोशिश में जुटी है। गेहूं, पेंशन के साथ उज्जवला योजना में सिलेण्डर के लिए भी लोगों को राशि दी जा रही है। अब इसी कड़ी में सरकार ने खाद्य सुरक्षा में पात्र परिवारों को दाल वितरण का भी निर्णय लिया है।

कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार ने गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अप्रेल, मई एवं जून माह में दाल का वितरण करने की योजना बनाई है। खाद्य विभाग ने राजस्थान राज्य खाद्य निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त कर जिले में दाल आपूर्ति के बाद संबंधित डीलर एवं समितियों को दाल मुहैया करवाने के निर्देश जारी किए है।

Read More: कर्मवीर योद्धा: बेटा देखते ही लिपट जाता है, इसलिए छिपकर रहता हूं, 15 दिन से मासूम को छुआ तक नहीं, पढि़ए, डॉक्टर पिता की कहानी...

पात्र परिवारों को मिलेगी राहत
सरकार ने दाल वितरण की योजना अप्रेल माह से ही बनाई है, लेकिन अभी विभाग के पास पूरी गाइडलाइन नहीं आने से अप्रेल माह में दाल वितरण पर थोड़ा संशय है। नेफेड द्वारा दाल 50 किलोग्राम के पैकेट में उपलब्ध कराई जाएगी। उचित मूल्य दुकानदार व समितियों की मांग अनुसार आपूर्ति किया जाना संभव नहीं होने की स्थिति में दो अथवा तीन माह की एक साथ आपूर्ति की जा सकेगी। दाल वितरण के बाद गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी।


खाद्य सुरक्षा के पात्र परिवारों को दाल वितरण करने संबंधित जानकारी तो मिली है लेकिन गाइडलाइन व निर्देशों के अभाव में अभी स्थिति साफ नहीं है की कब से दाल वितरण की जानी है। अभी फिलहाल गेहूं का वितरण हो रहा है।
कमल मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक कोटा

Published on: