कोटा . राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत गुरुवार को महिला शक्ति ने देश में स्वच्छ राजनीति के लिए बदलाव के लिए नायक की भूमिका निभाने का संकल्प लिया। शहर से लेकर गांवों में एक मंच पर आकर महिलाओं ने कहा कि मौजूदा राजनीति का सिस्टम बिगड़ गया है, इसे सुधारने की जरूरत है। घर बैठने और कोरी बातें करने से सिस्टम नहीं सुधरेगा, इसके लिए संकल्प और जज्बे के साथ काम करना होगा।
चेंजमेकर कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की मुहिम का आगाज हो गया है, अब यह रूकेगा नहीं है। देश और समाज हित में स्वच्छ राजनीति की दरकार है।कोटा जिले की छहों विधानसभा क्षेत्रों में चेंंजमेकर कार्यक्रम हुए, जिसमें भीषण गर्मी में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर, लाडपुरा, सांगोद, रामगंजमंडी तथा पीपल्दा सभी विधानसभा क्षेत्र में चेंजमेकर के कार्यक्रम हुए।
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की चेंजमेकर अभियान की शुरुआत झालावाड़ रोड स्थित दिगम्बर जैन बघेरवाल समाज भवन में हुई। बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष पुखराज भाटिया ने राजनीति में गंदगी रूपी पाप का घड़ा भर चुका है। इसलिए स्वच्छ राजनीति में बदलाव के लि महिलाओं का आगे आने की जरूरत है। चौबीस घण्टे में आज से एक घण्टा चेंजमेंकर के लिए महिलाएं देंगी। व्याख्याता अनुपमा अग्निहोत्री बदलावके लिए दूर भागने से काम नहीं चलेगा सिस्टम का हिस्सा बनना होगा।
समाजसेवी सुनीता जैन मडिया ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की शुरुआत अपने घर-मोहल्ले से ही करना होगा। बदलाव के लिए मिशन लेकर काम करना होगा।
वाइब्रेट कोचिंग की निदेशक सोनिशा जैन महिलाएं ठान ले तो राजनीति में बदलाव की शुरुआत जल्द हो सकती है। सुधा शर्मा ने कहा कि शिक्षित महिलाएं राजनीति में आएंगी तो बदलाव स्वत: ही आने लग जाएगा। विद्या गर्ग ने भी चेंजमेकर की सराहना की। चार दर्जन से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। सभी ने अभियान को खूब सराहा।
चेंजमेकर कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की मुहिम का आगाज हो गया है, अब यह रूकेगा नहीं है। देश और समाज हित में स्वच्छ राजनीति की दरकार है।कोटा जिले की छहों विधानसभा क्षेत्रों में चेंंजमेकर कार्यक्रम हुए, जिसमें भीषण गर्मी में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर, लाडपुरा, सांगोद, रामगंजमंडी तथा पीपल्दा सभी विधानसभा क्षेत्र में चेंजमेकर के कार्यक्रम हुए।
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की चेंजमेकर अभियान की शुरुआत झालावाड़ रोड स्थित दिगम्बर जैन बघेरवाल समाज भवन में हुई। बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष पुखराज भाटिया ने राजनीति में गंदगी रूपी पाप का घड़ा भर चुका है। इसलिए स्वच्छ राजनीति में बदलाव के लि महिलाओं का आगे आने की जरूरत है। चौबीस घण्टे में आज से एक घण्टा चेंजमेंकर के लिए महिलाएं देंगी। व्याख्याता अनुपमा अग्निहोत्री बदलावके लिए दूर भागने से काम नहीं चलेगा सिस्टम का हिस्सा बनना होगा।
समाजसेवी सुनीता जैन मडिया ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की शुरुआत अपने घर-मोहल्ले से ही करना होगा। बदलाव के लिए मिशन लेकर काम करना होगा।
वाइब्रेट कोचिंग की निदेशक सोनिशा जैन महिलाएं ठान ले तो राजनीति में बदलाव की शुरुआत जल्द हो सकती है। सुधा शर्मा ने कहा कि शिक्षित महिलाएं राजनीति में आएंगी तो बदलाव स्वत: ही आने लग जाएगा। विद्या गर्ग ने भी चेंजमेकर की सराहना की। चार दर्जन से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही।