5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Change Maker : वकीलों ने लिया राजनीति स्वच्छता का संकल्प

कोटपूतली अभिभाषक संघ की ओर से न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में हुई परिचर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 17 May 2018, 10:40 PM IST

राजस्थान पत्रिका का चेंजमेकर बदलाव के नायक महाअभियान

कोटपूतली (जयपुर)। राजस्थान पत्रिका का चेंजमेकर बदलाव के नायक महाअभियान के तहत गुरुवार को अभिभाषक संघ की ओर से न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में परिचर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने राजनीति स्वच्छ छवि, शिक्षित व सेवाभावी लोगों को आने के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने और योग्य व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। जनजागरुकता लाने व अभियान से जुडऩे का संकल्प लिया।

READ NEWS: Change Maker : लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए राजनीति का स्वच्छ रहना आवश्यक : अधिवक्ता

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य बेहद खराब
उमाकांत भारद्धाज ने कहा कि मतदाता की सोच बदलनी होगी। हरिराम यादव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य बेहद खराब है। वकीलों व युवाओं के समन्वित प्रयास से इसे संवारा जा सकता है।

READ NEWS: Change Maker : अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा, विकास में राजनीति नहीं, राजनीति में विकास हो, बने राजनीति में बदलाव के पक्षधर

अपराधियों को टिकट देने पर रोक लगे
रमाकांत शर्मा ने कहा कि अपराधियों को टिकट देने पर रोक लगे तथा स्वच्छ छवि व भले लोग राजनीति में उत्साह के साथ भागीदार बनें। रामचन्द्र यादव ने राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा कराने की पुख्ता व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया।

READ NEWS:Change Maker : राजनीति को स्वच्छ करने की दरकार, अधिवक्ताओं ने पत्रिका के महाअभियान चेंजमेकर बदलाव के नायक में लिया हिस्सा

विचार व्यक्त किए
अशोक सैनी, हरीश चंद्र चतुर्वेदी जय सिंह शेखावत, प्रदीप बंसल, मधुसूदन अग्रवाल, पीके जोशी, कैलाश चंद गुर्जर के अलावा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद गुर्जर, उपाध्यक्ष राजेश यादव, कोषाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, सचिव सुबेसिंह मोरोडिया, मुरारी लाल शर्मा, कन्हैया लाल गुर्जर, अशोक कुमार आर्य, राजेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, रविंद्र यादव, सुशील यादव, इंद्रपाल सिंह, राजकुमार मंडोवरा, प्रदीप चौधरी, विकास यादव, धर्मपाल रावत, उदय सिंह तंवर, केके शर्मा, राजेश चौधरी, रमेश कुमावत, केके गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।