कोटा

पुलिस ने सुबह बालश्रम से मुक्त कराए किशोर, शाम को अपहरण कर ले गए लोग, जान से मारने की दी धमकी

बालश्रम से मुक्त कराए एक किशोर को रविवार शाम कुछ लोग जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित उत्कर्ष संस्थान से जबरन छुड़ाकर ले गए।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 9:50 AM IST
Child kidnapping

कोटा . बालश्रम से मुक्त कराए एक किशोर को रविवार शाम कुछ लोग जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित उत्कर्ष संस्थान से जबरन छुड़ाकर ले गए। ये लोग स्वयं को किशोर के परिजन बता रहे थे। संस्था ने इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ किशोर का अपहरण करने व जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Read More: हमें दहेज नहीं, बहू के रूप में बेटी चाहिए, आयकर अधिकारी ने एक रुपया शगुन लेकर की सगाई

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश गुरुबक्शानी ने बताया कि शनिवार को एरोड्राम चौराहा स्थित जय जिनेन्द्र स्वीट्स से 3 किशोरों को बालश्रम से मुक्त कराया था। जिन्हें समिति के आदेश से जवाहर नगर स्थित उत्कर्ष संस्थान में अस्थायी आश्रय दिलाया। किशोरों में से एक अजमेर का रहने वाला है। जिसे शाम को कुछ लोग संस्था से जबरन उठाकर ले गए। यह गम्भीर मामला है। संस्था की ओर से जवाहर नगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दी है।


थाने के उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि संस्था के कर्मचारी सोहनलाल ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि दिन में एक व्यक्ति संस्था में आया। वह स्वयं को अजमेर निवासी किशोर का पिता बताकर उससे मिलना चाह रहा था। जब उनसे दस्तावेज पेश करने को कहा तो वह नहीं दे सका।

समझाइश के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन शाम 5.30 बजे लक्ष्मण गुर्जर समेत 15-20 जने आए। लक्ष्मण ने स्वयं को किशोर मामा बताया। वह किशोर को जबरन संस्था से ले गए। इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सोहनलाल की रिपोर्ट पर लक्ष्मण गुर्जर समेत अन्य के खिलाफ अपहण व जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।

Published on: