इतना ही नहीं, अजीतेश ने अपने विवाह के कार्ड से भी दहेज के लोभियों को संदेश दिया हैं। मीणा के आमंत्रण कार्ड पर लिखाया है- 'हमें दहेज नहीं, बहू के रूप में बेटी चाहिए। अजीतेश सवाईमाधोपुर के गांव धनौली के रहने वाले हैं। वे भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा में टॉपर रहे। कोटा में सालभर से कार्यरत हैं। दहेज नहीं लेने का विचार पर उन्होंने कहा कि आडंबर और दिखावा से जीवनपर्यन्त दूर रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि दहेज अभिशाप की तरह है। इससे परिवार तो टूटते ही है, मनमुटाव भी रहता है। युवाओं को लालच में पड़कर इस कुरीति में नहीं फंसना चाहिए।