कोटा

जागरूकता फैलाने के लिए लगाई दौड़ कहा जन जाग्रति के बिना संभव नहीं स्वच्छता

स्वच्छता को लेकर दिए जा रहे सहयोग के सार्थक परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि अतिक्रमण से भी परहेज करें...
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 1:24 PM IST
Patrika

कोटा एजुकेशन सिटी के नाम पर छाप छोड़ चूका है लेकिन कोटा को क्लीन सिटी बनाने की कोशिश की जा रही है शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कोटा गे्रन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से भामाशाह मंडी में चल रहे खेल सप्ताह के तहत शुक्रवार को 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों, मुनीमों, हम्मालों व किसानों ने भाग लिया। इससे पूर्व मंडी परिसर के नीलामी स्थल, सड़क पर फैला कचरा साफ किया गया।

यहां हुए समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी व महामंत्री महेन्द्र जैन ने व्यापारियों को दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने, कचरा डस्टबिन में डालने का संदेश दिया। समारोह में कोटा शहर में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी का अभिनन्दन किया गया।

आज यहां चलेगा अभियान
महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि महाअभियान के तहत शनिवार को दोपहर तीन बजे कोटड़ी, गुमानपुरा, स्थित माणक भवन रोड पर अभियान चलाया जाएगा।

जन जागृति के बिना नहीं स्वच्छता

समारोह में विधायक हीरालाल नागर ने कहा बिना जन जागृति के स्व'छता नहीं आ सकती। स्व'छता अभियान के तहत हमें गांवों में भी साफ-सफाई का संदेश देना है। उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा कि निगम व महासंघ द्वारा चलाए जा रहे स्व'छता अभियान की अभी तो शुरुआत है। मुहिम को और भी आगे तक ले जाया जाएगा। निगम उपायुक्त राजेश डागा ने कहा कि व्यापारिक संगठनों द्वारा स्व'छता को लेकर दिए जा रहे सहयोग के सार्थक परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि अतिक्रमण से भी परहेज करें, पार्किग स्थल पर ही वाहन खड़े करें।

Published on: