2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीसीसी बैठक में कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने की पीसीसी बैठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष हुए शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Jan 2018, 1:04 PM IST

pcc

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को भी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निकाय चुनावों पर मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने शिवराज सिंह चौहान को पूरी तरह से नकार दिया है। निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। बावरिया ने स्वीकार किया कि कुछ जगह पर कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है इसके बेहतर नतीजे आम चुनाव में देखने को मिलेंगे। बाते दें कि कांग्रेस की पीसीसी बैठक पिछले कई दिनों से चल रही है, इस बैठक में हर दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाए जा रहे हैं।

माना यह जा रहा है कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में जिस फॉर्मूले से कांग्रेस ने राघौगढ़ में जीत हासिल की है उसी फॉर्मूले को और बेहतर बनाकर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने की जद्दोजहद करगी। इसके पहले हुई पीसीसी बैठक में कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि इस बार पार्टी ड्रायवर, सेवकों आदि को टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी को चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार चाहिए। इसलिए ऐसे लोगों के नाम दिए जाएं जो बेहतर हों। यह बात कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक के दौरान के दौरान कही थी।

बावरिया ने पार्टी द्वारा स्थापित किए गए ब्लाक, मंडलम, सेक्टर और बूथ कमेटियों में संगठनात्मक सक्रियता, सामाजिक समन्वय, सबसे उपयोगी व्यक्ति नेता को आगे लाना और छोटे कार्यकर्ता को तबज्जो देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को तटस्थ रहना जरूरी है, पार्टी अनुशासन के साथ चलेगी इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं चलेगा। यदि हम पूरी तरह संगठन के साथ जुड़ जाएंगे तो कोई ताकत हमें हरा नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने के लिए चुनाव के समय ही गौ-रक्षा, गंगा की सफाई और राम मंदिर जैसे मुद्दे लेकर आती है, चुनाव के समय ईवीएम मशीन का खेल खेलती है, हमारी कमियों का वह पूरा फायदा उठाती है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सबको समान अधिकार दिए, किन्तु दो व्यक्ति, नरेन्द्र मोदी-अमित शाह, जिनसे इस देश को खतरा है, इस देश का विकास नहीं चाहते, वे तो भारतीय संविधान को ही बदलने में लगे हुए हैं।