कोटा

Kota News: कोचिंग की नाबालिग छात्रा से रेप, घुमाने के बहाने खेत में ले गया युवक, संचालिका ने ही कराया था परिचय

Minor Girl Rape Case: आरोपी जितेश ने पीड़ित नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर परिवार के साथ अनहोनी करने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
less than 1 minute read
Apr 10, 2026
Rajasthan Police
मामला दर्ज करती पुलिस टीम की प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan Rape Case: कोटा जिले के ग्रामीण इलाके के एक थाना क्षेत्र में कोचिंग जाने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक और सहयोग करने वाली कोचिंग संचालिका सहित चार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

संचालिका ने करवाया था युवक से परिचय

पुलिस के अनुसार पीड़िता शहर की कक्षा 8 की छात्रा है, जो पिछले दो वर्षों से एक कोचिंग संचालिका के यहां पढ़ने जाती थी। कुछ दिन पहले कोचिंग संचालिका मोनिका ने छात्रा का परिचय युवक जितेश से करवाया और दोनों की बात करवाई। इसके बाद छात्रा की बातचीत कोचिंग संचालिका के फोन से ही होती रही।

1 अप्रेल को कोचिंग के बाहर घूमने की योजना बनाई गई। इसके बाद छात्रा आरोपी जितेश मेघवाल, उसके दोस्त विजय और एक अन्य बालिका के साथ कार से धरनावद सड़क मार्ग की ओर गए। वहां से कार को एक खेत में ले जाया गया। इस दौरान जितेश और पीड़ित छात्रा कार में ही बैठे रहे, जबकि बाकी दो साथी कार से उतरकर चले गए।

बलात्कार करने के बाद दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद आरोपी जितेश ने पीड़ित नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर परिवार के साथ अनहोनी करने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस में इस मामले में आरोपी जितेश मेघवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है । मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा कर रहे हैं।

Updated on:
10 Apr 2026 02:02 pm
Published on:
10 Apr 2026 02:02 pm