कोटा

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों को धरना प्रदर्शन

निजी बिजली कंपनी सीईएससी के कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना और अनशन प्रदर्शन किया। कहा स्मार्ट मीटर के रेडिएशन से बीमारियों की आशंका।
2 min read
Sep 25, 2017
Smart Meters in Kota, Protest against smart meters , CESC, Private Electricity Distribution Company, Electricity in Kota, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, rajasthan Patrika, कोटा, राजस्थान पत्रिका, स्मार्ट मीटर, सीईएससी, निजी बिजली वितरण कंपनी कोटा
स्मार्ट मीटर का विरोध

निजी बिजली कंपनी सीईएससी की ओर से लगाया जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विज्ञान नगर में अनशन व धरना शुरू कर दिया। पहले दिन कांग्रेस के विज्ञान नगर युवा मंडल अध्यक्ष राकेश मखीजा और अहमद खान के नेतृत्व में कुल छह लोग अनशन पर बैठे।

6 लोग बैठे अनशन पर

निजी बिजली कंपनी सीईएससी की ओर से लगाया जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विज्ञान नगर में अनशन व धरना शुरू कर दिया। पहले दिन कांग्रेस के विज्ञान नगर युवा मंडल अध्यक्ष राकेश मखीजा और अहमद खान के नेतृत्व में कुल छह लोग अनशन पर बैठे। जिनमें अशोक यादव, सोनू सेन, संदीप शर्मा और साकिर खान शामिल है।

स्मार्ट मीटर के रेडिएशन से बीमारियों की आशंका

राकेश माखीजा ने कहा कि स्मार्ट मीटर उनके यहां लग रहा है पहले वाले मीटर से ज्यादा तेजी से चलता है साथ ही उनकी घर की बिजली खपत बढ़ गई है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से रेडिएशन फैलता है जिनसे लोगों को बीमारियों की आशंका भी है। वहीं अहमद खान का कहना है कि वह जब तक अनशन से नहीं उठेंगे, जब तक बिजली कम्पनी सीईएससी लिखित में विज्ञान नगर व तलवंडी में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का आश्वासन देती है।

लोगों का आरोप, भागता है मीटर

स्मार्ट मीटर पहले वाले मीटर से ज्यादा तेजी से चलता है साथ ही उनकी घर की बिजली खपत मैं काफी इजाफा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से रेडिएशन फैलता है जिनसे लोगों को बीमारियों की आशंका भी है। इन लोगों ने कहा कि जब कोलकाता में सरकार ने उन्हें रेडिएशन के चलते यह मीटर नहीं लगाने दिया तो फिर भी कोटा में इसे क्यों लगा रहे हैं।

Published on:
25 Sept 2017 04:30 pm