कोटा

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर किसान के खाते से उड़ाए 2 लाख 27 हजार, बैंक में मचा हड़कम्प

Cyber crime: ATM, debit, credit card cloning fraud: बारां जिले में साइबर ठगों ने किसान के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 2 लाख 27 हजार रुपए उड़ा लिए।
2 min read
• •
Aug 21, 2019
cyber crime prevent tips news
Cyber Crime: त्यौहारी सीजन में बढ़ रहे हैं ऑनलाइन ठगी के मामले, ये 20 तरीके अपनाएं तो बच सकते हैं साइबर क्राइम से

बारां. हाड़ौती में एटीएम कार्ड का क्लोन ( Atm card cloning fraud ) बनाकर ऑन लाइन खाते से रकम उड़ाने का मामला बुधवार को सामने आया है। ( Cyber crime ) बारां जिले में इस तरह यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी छबड़ा क्षेत्र में तैनात झूंझुन निवासी शिक्षिका नविता शर्मा के खाते से ठगों ने 1 लाख 38 हजार रुपए उड़ा लिए थे। ( Online fraud ) बुधवार को छबड़ा के हनुमंतखेड़ा गांव निवासी किसान मदनलाल धाकड़ के एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर उनके खाते से ठगों ने 2 लाख 27 हजार रुपए निकाल लिए हैं। वारदात का पता सुबह राशि निकलवाने एसबीआई बैंक पहुंचने पर लगा। पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मदनलाल धाकड़ ने कुछ समय पहले अपना मकान बेचा था। इससे जो राशि मिली वह उसने एसबीआई बैंक में अपने खाते में जमा करवाई। सुबह पैसे निकलवाने बैंक पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसके खाते में मात्र 100 रुपए होना ही बताया। यह सुनकर किसान सिर पकड़ कर बैठ गया। उसने बैंक अधिकारियों से मामले की शिकायत की। घटना का पता लगते ही बैंक में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। वहीं, बैंक अधिकारियों ने बताया कि मदन लाल के खाते से 16 अगस्त से 20 अगस्त तक 2, 27000 निकाले जा चुके हैं।

Read More: हाईटेक साइबर क्राइम: न ओटीपी पूछा और न ही एटीएम कार्ड नम्बर, फिर भी बैंक अकाउंट से निकाल लिए 20 हजार

पीडि़त ने बताया कि 13 अगस्त को बैंक पहुंचकर मैंने स्वाइप मशीन के जरिए 20,000 रुपए निकाले थे। संभवत: उसी दौरान एटीएम कार्ड की क्लोनिंग की गई हो। मामले की जांच कर रहे एसआई संपत राज ने बताया कि बुधवार को बैंक पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एसआई ने बताया कि मदनलाल के खाते से 16 अगस्त को 40,000 रुपए राजेंद्र हॉस्पिटल पटियाला के खाते में ट्रांसफर हुए और 17 व 18 अगस्त को 120000 रुपए का ट्रांजेक्शन हनुमानगढ़ स्थित एसबीआई शाखा के जरिए हुआ। वही , 19 अगस्त को 60,000 का ट्रांजेक्शन टीकमगढ़ मध्य प्रदेश निवासी प्रकाश यादव के अकाउंट में हुआ।

बैंक मैनेजर रावभंवर सिंह के अनुसार अगर किसान बैंक ट्रांजेक्शन के बाद मोबाइल पर आए मैसेज पर ध्यान देते तो उनके साथ हुई ठगी को समय पर रोका जा सकता था। उक्त मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Published on:
21 Aug 2019 03:36 pm