Kota News: आज भी लोग पिछले 2 घंटे से जाम में फंसे हुए है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोग जाम से बहुत परेशान हैं।
National Highway-52: कोटा जिले से गुजरने वाला नेशनल हाईवे-52, जो पंजाब से कर्नाटक तक जाता है, लोगों के लिए परेशानी बन गया है। यहां हर दिन लंबा जाम लगता है। कई बार घंटों तक गाड़ियां एक जगह रुकी रहती हैं। ट्रक, कार, डंपर सब लाइन में खड़े नजर आते हैं। लोग यहां से निकलने से पहले अपने जान-पहचान वालों को फोन कर जाम का हाल पूछते हैं। यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है, यहां हमेशा ऐसा ही हाल रहता है।
आज भी लोग पिछले 2 घंटे से जाम में फंसे हुए है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोग बहुत परेशान हैं। गर्मी, भूख और धूप में फंसे लोग घंटों गाड़ी में बैठे रहते हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
इसी रास्ते पर एक दिन एक बीमार बच्चे की मौत हो गई। उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन जाम में फंसे रहे और कई बार पुलिस से मदद भी मांगी। पर तीन घंटे तक गाड़ी नहीं निकल सकी और बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यह रास्ता मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बीच से होकर गुजरता है। दरा घाटी में चौड़ी सड़क अचानक एक संकरी सुरंग (टनल) में बदल जाती है। इसी टनल की वजह से हर दिन गाड़ियां जाम में फंस जाती हैं। कई बार लोग सिर्फ 10 मिनट के रास्ते को तय करने में 2 घंटे से ज्यादा समय लगा देते हैं।
बैठक में इस समस्या का हल निकालने की बात हुई है। अब कमलपुरा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक एक नया चौड़ा रास्ता बनेगा। साथ ही एक लिंक रोड भी बनेगी जो स्टील ब्रिज तक जाएगी। इससे लोगों को दो नए रास्ते मिल जाएंगे और दरा घाटी का जाम कम होगा।