27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवल सागर पर किया दीपदान, सजाई रंगोली

कोटा

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

Bश्रृंग महोत्सव के तहत हुआ आयोजनBB- फोटोB
Bबूंदी.B श्रृंग महोत्सव 2026 के अंतर्गत नवल सागर झील पर श्रृंग महिला मंडल की ओर से धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। झील के तट पर आयोजित दीपदान, मनमोहक रंगोली प्रतियोगिता और महा आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय व अलौकिक हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य, युवतियां शामिल हुई। सामूहिक सभी ने मिलकर नवल सागर झील पर दीपदान कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके पश्चात झील किनारे बनाई गई आकर्षक रंगोलियों और गूंजते मंत्रोच्चार के बीच महा आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम प्रभारी मधु श्रृंगी,महिला मंडल अध्यक्ष मंजुलता श्रृंगी ने सभी का अभिनंदन किया। इस मौके पर कांता श्रृंगी, साधना श्रृंगी, रेणु श्रृंगी, रेखा श्रृंगी, रुपा श्रृंगी, मयूरी ओझा, संयोगिता श्रृंगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। संयोजक संदीप कुमार श्रृंगी व सह संयोजक रोहित श्रृंगी ने आभार जताया।
-