27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंडी में भाजपा की बूथ बैठक

कोटा

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

कवाई. भारतीय जनता पार्टी मंडल कवाई के तत्वावधान में रविवार को मंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत कुंडी में भाजपा की बूथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर हैं। बैठक में पूर्व सरपंच नेमीचंद मीणा सहित भंवरलाल भार्गव, राधेश्याम वर्मा, राजू वर्मा, गोवर्धन वर्मा, कालूराम वर्मा, मांगीलाल गुर्जर व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।