27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ बालाजी धार्मिक स्थल पर हुए कई धार्मिक कार्यक्रम

कोटा

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

Bमऊ.B क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल मऊ बालाजी धाम पर शनिवार को साप्ताहिक सुन्दरकांड की नवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह आयोजन के लिए बालाजी के समूचे मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। इस अवसर पर रामधुन मंडली द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सैकड़ों श्रद्वालुओं ने भाग लिया। शनिवार को दौपहर बाद सबसे पहले तो सामूहिक कन्याभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सैकडों कन्याओं को भोज कराया। रात्रि आठ बजे से संगीतमय सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन शुरू हो गया जिसमें मांगरोल कस्बा सहित आस-पास गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्तिरस का आनंद लिया। सुन्दरकांड के पश्चात ही भजन-कीर्तनों पर आधारित भक्ति संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया जो तड़के पांच बजे तक चला। इस कार्यक्रम में बाहर से आए भजन-कीर्तन गायक कलाकारों ने अपनी मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियों से तड़के तक श्रद्वालुओं को बांधे रखा। कार्यक्रमों के समापन के बाद रामधुन मंडली के पदाधिकारियों ने आभार जताया।