कोटा

नगर परिषद के 60 वार्डो की परिसीमन के बाद यह रहेगी स्थिति

Jul 30, 2026
Rajasthan

- जिले की नगर परिषद समेत 5 नगर पालिकाओ के परिसीमन का गत वर्ष हो चुका अनुमोदन
- नव सृजित नगर पालिका सीसवाली में होगें 20 वार्ड, अटरु में 25 तो अन्ता, मांगरोल व छबड़ा में 35-35 तथा नगर परिषद बारां में 60 वार्ड

बारां. आगामी नगर निकायो के चुनावो के तहत राज्य के स्वायत शासन विभाग ने 13 सितम्बर 2025 को अधिसूचना जारी करते हुए जिले की एक नगर परिषद व पांच नगर पालिकाओ के वार्डो के परिसीमन प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया था। जिसमें एक नवसृजित नगर पालिका सीसवाली भी शामिल है।
नगर परिषद व नगर पालिकाओ के वार्डो का परिसीमन करके वर्ष 2025 अप्रेल माह में प्रस्ताव भिजवाए गए थे। जिनका अनुमोदन स्वायत शासन विभाग ने 13 सितम्बर 2025 को अधिसूचना जारी कर किया। वार्ड गठन के प्रारुप आदेश पर आपत्तियो के संबध में प्रस्ताव, अभिमत सहित प्रेषित किए गए थे। वार्डो के गठन प्रारुप आदेश पर आपत्तियो पर विचार करने के पश्चात राज्य सरकार ने अनुमोदित किया है।
- इनमें इतने वार्डो का हुआ परिसीमन

01. नगर परिषद बारां - 60
02. नगर पालिका अन्ता - 35
03. नगर पालिका मांगरोल - 35
04. नगर पालिका छबड़ा - 35
05. नगर पालिका अटरु - 25
06. नगर पालिका सीसवाली - 35


- अब यह होगा वार्ड का सीमांकन
- नगर परिषद बारां
- वार्ड संख्या - 01
नगर परिषद बारां के वार्ड 01 के सीमांकन के बाद अब कोटा रोड़ रेल्वे फाटक से मकान नं. 8 को व भूरालालजी के मकान नं. 1 को शामिल कर गली नं.् 1 व नैना देवी गली नं. 2 को शामिल कर वापस घूमकर कोटा रोड़ पहुंचकर रोड़ क्रॉस करके डॉक्टर परुथी के मकान व एफसीआई गोदामों को शामिल करते हुए, शिवम विहार, सिविल लाइन, मंगलम विहार, शांति निकेतन, निखिल अपार्टमेंट, सिद्धि विनायक कॉलोनी समेत दाहिनी आबादी को शामिल करते हुए सहकार भवन से उत्तरी और रोड रोड चलकर पटरी पहुंचकर दाहिनी आबादी को शामिल करते हुए नलका फाटक से फाटक क्रॉस कर चलते हुए नलका ग्राम की आबादी को छोड़ते हुए सडक़ सडक़ चलते युग निर्माण स्कूल, काठिया बाबा आश्रम को शामिल कर रोड रोड पूर्वी ओर चलके आगे दक्षिणी ओर घूमके नाकोड़ा इंडस्ट्रीज प्रिया हॉस्पिटल को छोड़ते हुए मंडी की पीछे बॉउंड्री पर पश्चिमी ओर चलते हुए घूमकर उत्तम कॉलोनी नटराज गार्डन को छोड़ते हुए पटरी पटरी चलते हुए रेलवे फाटक तक की समस्त मध्यवर्ती आबादी शामिल है।
- वार्ड नम्बर 02 की यह रहेगी स्थिति
गजनपुरा मस्जिद से रजा मंजिल मुख्य कोटा रोड पहुँच के रोड रोड पश्चिमी और चलकर आबादी गजनपुरा व पीलिया की समस्त आबादी को रोड़ रोड चलके आगे बमुलिया ग्राम की समस्त बायीं आबादी को शामिल करते हुए, एनएच 27 राजस्व ग्राम बमूलिया की सीमा पर दक्षिणी की और चलकर पूर्वी और चलते हुए सांगोद रोड पर उत्तरी और चलकर पर पूर्व और चलते हुए बायीं आबादी को शामिल कर हाइवे से अंडरपास से बायीं और नीचे उत्तर के उत्तरी और चलते हुए गजनपुरा मस्जिद से होते हुए मुख्य कोटा रोड़ रजा मंजिल तक की समस्त आबादी शामिल रहेगी।
- वार्ड नम्बर 03 की यह रहेगी स्थिति
गजनपुरा मस्जिद को छोड़ते हुए मुख्य कोटा बारां मेन रोड से पूर्वी बारां की और चलते हुए दाहिनी आबादी समाज कल्याण विभाग, आरटीओ ऑफिस सदर थाना, नागेश्वर कॉलोनी, सांसद कार्यालय, विद्युत वितरण निगम बाउंड्री को शामिल कर सहकार भवन, हिंगलाज मन्दिर को शामिल कर जोनल अस्पताल के सामने से विद्या कॉलोनी को छोड़ते हुए कृष्णा नगर को शामिल कर, कृष्णा नगर के कोने से दक्षिणी चलते हुए हाइवे पर पहुँच के पश्चिमी चलते हुए हाइवे पुलिया से उत्तरी चल के गजनपुरा समाज कल्याण ऑफिस आरटीओ ऑफिस मुख्य कोटा रोड तक की समस्त मध्यवर्ती आबादी होगी।
- वार्ड नम्बर 04 की यह रहेगी स्थिति
कोटा रोड सिंचाई विभाग कॉलोनी को शामिल कर बॉउंड्री से पश्चिमी ओर बायी आबादी को शामिल कर कोटा रोड़ पर चलते हुए बजाज शोरूम, ग्लोबल किड्स की गली, केके मोटर्स, हौंडा शोरूम को शामिल कर आगे गली विद्या कॉलोनी को शामिल कर हौंडा शोरूम के पास के रास्ते से अंदर दक्षिणी चलते हुए कृष्णा नगर को छोड़ते हुए एनएच 27 हाइवे पर पहुँच के वहां से पूर्वी ओर चलते हुए तलावड़ा क्रॉस नाले से नाले नाले चलते हुए नीलकंठ कॉलोनी व नाथ बस्ती को शामिल कर तालाब की पाल से मनिहारा तालाब होते हुए सिंचाई विभाग की बॉउंड्री तक की समस्त मध्यवर्ती आबादी शामिल रहेगी।
- वार्ड नम्बर 05 की यह रहेगी स्थिति

कोटा रोड रेलवे फाटक से पश्चिमी चल के सिंचाई विभाग कॉलोनी व गली नंबर 1 व 2 नैना देवी गली को छोड़ते हुए कोने के मकान व मैरिज गार्डन से दक्षिणी की ओर चलके मैरिज गार्डन व मनिहारा महादेव को शामिल करते हुए पीछे की बॉउंड्री से लगवा कच्ची बस्ती, टंकी व शिव कॉलोनी को शामिल कर नाले हाईवे पर पश्चिम और सांगोद रोड़ पर पहुंचकर दक्षिणी और चलते हुए राजस्व ग्राम तलावडा से बॉउंड्री पर पहुंचकर पूर्वी और चलते हुए बायीं और की समस्त आबादी को शामिल कर तलावड़ा रोड पर पहुँच कर उत्तरी और चलते हुए बाबजी नगर तिराहे पर पहुँच कर पश्चिमी और चलते हुए बाढिय़ा बंधु, टक्कर की बाड़ी को शामिल कर पक्केे सीसी निर्मित पैक नाले नाले चलके बायीं आबादी शामिल कर द्वारकालाल प्रजापति के मकान की लाइन व बाबजी नगर को छोड़ते हुए पूर्व पार्षद गिरधारीजी की बाड़ी को शामिल कर पुलिया पर पहुंच के नाले पर हरिराम ऐरवाल के मकान को शामिल कर सीसी रोड पर पश्चिमी चलते हुए नटराज नगर, शिव कालोनी को शामिल करते हुए मैरिज गार्डन तक की समस्त मध्यवर्ती आबादी शामिल रहेगी।

Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am